फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Corporation imposed a fine of eight crore rupees on the contractor

Faridabad News: निगम ने ठेकेदार पर लगाया आठ करोड़ रुपये का जुर्माना

Fri, 28 Apr 2023 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
Corporation imposed a fine of eight crore rupees on the contractor
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद क्षेत्र में पानी की पाइप डालने में हुई पांच करोड़ की गड़बड़ी मामले में नगर निगम ने ठेकेदार पर आठ करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है, जिसे जल्द ही वसूला जाएगा। मामले की जांच अभी चल रही है। यह देेखना है कि किसके कार्यकाल में काम का गलत मेजरमेंट हुआ।
विज्ञापन

शहर में सीवर और पानी को बेहतर करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से अटल नवीनीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन (अमृत) के तहत पैसा दिया गया था। अमृत योजना के तहत ग्रेटर फरीदाबाद में पानी की पाइप लाइन डालने का ठेका केबीआर शिल्पा जेवी को मिला था। एजेंसी ने साल 2020-21 में डीआई पाइप डालने का काम शुरू किया था, हालांकि बीच में ही कंपनी से काम बंद कर दिया था। इसके बाद आगे की टेंडरिंग और कंपनी पर कार्रवाई करने की औपचारिकताएं शुरू हुईं। निगम ने एजेंसी के कार्यों का मेजरमेंट कराया तो सामने आया कि कागजों में करीब 113 किमी लाइन डाली गई, जबकि, मौके पर 90 किमी है। निगम आयुक्त ने मुख्य अभियंता बीके कर्दम को जांच सौंपी हुई है। दूसरी ओर नगर निगम ने बीच में काम छोड़ने पर एजेंसी पर करीब आठ करोड़ की पेनाल्टी, टेंडर के शर्तों के अनुसार लगाई गई है। निगम जल्द ही पैसे वसूल करेगा। दूसरी ओर नगर निगम का कहना है कि ठेकेदार द्वारा सिक्योरिटी मनी समेत अन्य के करीब पांच करोड़ रुपये निगम के पास हैं। दूसरी ओर लोगों का कहना है कि गलत मेजरमेंट करने वालों खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, हालांकि अभी यह कोई बताने को तैयार नहीं है कि किसके कार्यकाल में गड़बड़ी हुई।
विज्ञापन

ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed