फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Corporation employees took out a procession in NIT-1 market.

Faridabad News: निगम कर्मचारियों ने एनआईटी-1 बाजार में निकाला जुलूस

Sat, 09 May 2026 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Corporation employees took out a procession in NIT-1 market.
नौवें दिन भी जारी रही निगम कर्मचारियों की हड़ताल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को नौवें दिन भी जारी रही। भीषण गर्मी के बीच कर्मचारियों ने शहर के प्रमुख बाजार एनआईटी-1 में विशाल जुलूस निकालकर आम जनता और व्यापारियों को अपनी मांगों और समस्याओं से अवगत कराया। हड़ताल के चलते शहर में सफाई और सीवर व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित रही जिससे कई इलाकों में गंदगी और बदबू से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।

नौवें दिन की हड़ताल की अध्यक्षता सफाई कर्मचारी यूनियन के वरिष्ठ उपप्रधान ढकोलिया ने की। इसका संचालन ऑडिटर लक्ष्मण पार ने किया। प्रदर्शनकारियों ने बाजारों और कॉलोनियों में बढ़ती गंदगी को लेकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों का कहना था कि शहर के मुख्य बाजारों में कूड़े के ढेर लगे हैं और कई कॉलोनियों में नालियों का पानी सड़कों पर बह रहा है।
विज्ञापन


नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य उप महासचिव सुनील चिंडालिया ने कहा कि सरकार पालिका परिषद, नगर निगम और फायर कर्मचारियों की मांगों के समाधान में गंभीरता नहीं दिखा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द बातचीत कर समाधान नहीं निकाला गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला सचिव अनिल चिंडालिया और सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलबीर बालगुहेर ने कहा कि सफाई कर्मचारी हमेशा जनता के स्वास्थ्य की चिंता करते हैं लेकिन सरकार की अनदेखी के कारण शहर में गंदगी की स्थिति पैदा हुई है। उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल को मुख्यमंत्री के नाम हड़ताल का नोटिस देकर मांगों के समाधान की अपील की गई थी लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ढकोलिया ने कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो संघ हड़ताल को आगे बढ़ाने पर मजबूर होगा। प्रदर्शन में अनूप चिंडालिया, परसराम, सुदेश कुमार जैनवाल, रघुबीर चौटाला, तेजराम, महेंद्र कुड़िया, जितेंद्र छाबड़ा, देवी चरण शर्मा, महेश फोगाट, बृजमोहन डागर, मनोज सौदे समेत विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed