{"_id":"6a6a498bb69ec9a8000cd0f4","slug":"corporation-employees-staged-a-protest-and-locked-the-headquarters-over-the-rude-behavior-shown-towards-the-executive-engineer-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-76138-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कार्यकारी अभियंता से अभद्रता पर निगम कर्मचारियों ने दिया धरना, मुख्यालय पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कार्यकारी अभियंता से अभद्रता पर निगम कर्मचारियों ने दिया धरना, मुख्यालय पर जड़ा ताला
विज्ञापन
फरीदाबाद नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन करते नगर निगम कर्मचारी। संवाद
24 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो तेज होगा आंदोलन, पार्षद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम बल्लभगढ़ के कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन) डालचंद शर्मा के साथ कथित अभद्र व्यवहार और उनका कार्यालय बंद करने के आरोप को लेकर बुधवार को नगर निगम मुख्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों ने धरना दिया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने मुख्यालय के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया, जिससे अपने कार्यों के लिए पहुंचे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और कई नागरिक बिना काम कराए लौट गए। कर्मचारियों ने वार्ड-42 के पार्षद दीपक यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने सार्वजनिक माफी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित एक्सईएन ने प्रशासन को 24 घंटे का समय देते हुए चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को भी धरना जारी रखने का एलान किया है।
धरने में सफाई कर्मचारी, एसडीओ, जेई, विभिन्न शाखाओं के अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा को ज्ञापन सौंपकर पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया और तत्काल कार्रवाई की मांग की।
कार्यकारी अभियंता डालचंद शर्मा ने बताया कि मंगलवार को वार्ड-42 के पार्षद दीपक यादव अपने 30-40 समर्थकों के साथ उनके कार्यालय पहुंचे। तिरखा कॉलोनी में सीवर लाइन का कार्य शुरू नहीं होने को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई। डालचंद के अनुसार उन्होंने पार्षद को बताया कि लगातार बारिश के कारण फिलहाल सड़क की खुदाई करना उचित नहीं है क्योंकि इससे विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों को परेशानी हो सकती है। आरोप है कि इसके बाद पार्षद और उनके समर्थकों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया, धमकाया और कार्यालय में हंगामा किया।
विज्ञापन
सरकारी गाड़ी की चाबी निकालने और धमकी देने का भी आरोप
एक्सईएन ने आरोप लगाया कि जब वह कार्यालय से बाहर निकलने लगे तो उनकी सरकारी गाड़ी की चाबी जबरन निकाल ली गई। इसके बाद उन पर तत्काल वार्ड का निरीक्षण करने का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर कार्यालय के बाहर ताला और जंजीर लगाकर उन्हें करीब एक घंटे तक अंदर ही रोककर रखा गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान उन्हें धमकियां भी दी गईं। डालचंद शर्मा ने बताया कि पूरे मामले की शिकायत उन्होंने नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों को सौंप दी है। साथ ही सिटी थाना एसएचओ को ई-मेल के माध्यम से शिकायत भेजकर संबंधित पार्षद और अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।
24 घंटे का अल्टीमेटम, बृहस्पतिवार को भी जारी रहेगा धरना
प्रदर्शन के बाद पीड़ित एक्सईएन डालचंद शर्मा ने कहा कि प्रशासन को 24 घंटे का समय दिया गया है। यदि इस अवधि में उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो कर्मचारी आगे की रणनीति तय करेंगे। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को भी नगर निगम कर्मचारियों का धरना जारी रहेगा और आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन को क्रमिक अनशन सहित अन्य चरणों तक ले जाया जाएगा।
पार्षद बोले, लोगों को हो रही है परेशानी
पूरे मामले पर वार्ड-42 के पार्षद दीपक यादव का कहना है कि तिरखा कॉलोनी में लंबे समय से सीवर लाइन का कार्य लंबित है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। उनका आरोप है कि अनुरोध के बावजूद अधिकारियों ने काम शुरू नहीं कराया जिसके कारण लोगों में नाराजगी है।
एक्सईएन के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला मेरे संज्ञान में है। सफाई कर्मचारी यूनियन और अन्य अधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा है। इस ज्ञापन को नियमानुसार संबंधित विभाग को भेजा जाएगा, जिसके बाद नियमों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।- धीरेंद्र खड़गटा, नगर निगम आयुक्त