फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Corporation employees demonstrated with black badges and brooms

Faridabad News: निगम कर्मचारियों ने काले बिल्ले और झाड़ू लेकर किया प्रदर्शन

Tue, 19 Sep 2023 11:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Corporation employees demonstrated with black badges and brooms
- अपनी मांगों को लेकर बुधवार को भी करेंगे धरना प्रदर्शन
विज्ञापन

फोटो
शासन-प्रशासन-कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सरकार संघ की कई मांगों को पूरा करने में अब तक विफल रही है। सरकार के इस रवैये से पालिका कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। उक्त बात मंगलवार को नगरपालिका कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने बीके चौक स्थित नगर निगम मुख्यालय पर काले बिल्ले लगाकर की गई विरोध सभा को कहीं। कर्मचारियों ने विरोध सभा के बाद बीके चौक से नीलम चौक तक काले झंडे एवं उल्टी झाड़ू लेकर जोरदार प्रदर्शन भी किया। बुधवार को भी कर्मचारी प्रदर्शन करेंगे।

राज्य प्रधान ने बताया कि सरकार द्वारा कर्मचारियों के किया जा रहे शोषण और वायदा खिलाफ से कर्मचारी नाराज हैं। संघ ने कर्मचारियों की नाराजगी को देखते हुए 15 अक्तूबर को रोहतक में राज्य स्तरीय विशाल आक्रोश रैली करने का निर्णय लिया। अपनी मांगों को लेकर संघ 20 सितंबर को भी भोजन अवकाश के समय झाड़ू के साथ विशाल विरोध सभा आयोजित करेगा। 25 से 29 सितंबर तक कार्मिक भूख हड़ताल की जाएगी। इस मौके पर गुरुचरण खांडिया, बलबीर सिंह बालगोहर, सुदेश कुमार, कृष्ण चंडालिया, राकेश चंडालिया, देवी चरण शर्मा, महेश शर्मा, मनोज शर्मा, कमलेश व प्रदीप चावरिया के अलावा सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed