{"_id":"685ef068869b1abdf20bf2cb","slug":"corporation-employees-demanded-pension-permanent-jobs-and-good-salaries-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-46133-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: निगम कर्मचारियों ने की पेंशन, पक्की नौकरी व अच्छे वेतन की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: निगम कर्मचारियों ने की पेंशन, पक्की नौकरी व अच्छे वेतन की मांग
विज्ञापन
29 जून के मंत्री विपुल गोयल के घर का घेराव करेंगे कर्मचारी
9 जुलाई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भी होंगे शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शुक्रवार को एनएच-1 स्थित मान बीकानेर हाल में नगरपालिका कर्मचारी संघ ने बैठक का आयोजन किया। इस अवसर पर कर्मचारियों ने अपनी मांगों को रखा व आगामी दिनों की रणनीति तय की।
इस अवसर पर नगरपालिका कर्मचारी संघ ,हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि सरकार कर्मचारियों को एनपीएस या यूपीएस पेंशन दे रही है लेकिन हम लोगों को पुरानी पेंशन चाहिए। सरकार को पुरानी पेंशन को चुनने का अधिकार भी कर्मचारियों को देना चाहिए। वहीं उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सफाई व सीवर कर्मियों की नियमित भर्ती नहीं करना सामाजिक भेदभाव है। 11 वर्षों में सरकार ने सीवर व सफाई कर्मचारियों की पक्की भर्ती नहीं की है। वहीं 26 व 27 हजार के स्थान पर 2100 रुपये की बढ़ोतरी करने की घोषणा सफाई कर्मचारियों का आर्थिक शोषण है। उन्होंने कहा कि जीवन रक्षक यंत्र देकर सीवर, सेफ्टी टैंकों में हो रही मौतों पर रोक लगाई जानी चाहिए।
आपको बताते चलें कि नाराज कर्मचारी 29 जून को सेक्टर 16 अनाज मंडी में इकट्ठा होंगे और विशाल प्रदर्शन करते हुए उनके मंत्री विपुल गोयल के आवास का घेराव करेंगे। वहीं 9 जुलाई को होने वाली राष्ट्रीय व्यापी हड़ताल में शामिल होने का भी ऐलान किया गया है। इस अवसर पर नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के उप महासचिव सुनील चंडालिया, राज्य सचिव अनूप चंडालिया, राज्य उपाध्यक्ष कमला व हरियाणा महिला सब कमेटी की नेता सुरेश देवी, जिला प्रधान दलीप बोहत, सचिव अनिल चिंडालिया, सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलबीर सिंह बालगुहेर, सचिव महेंद्र कुरिया, वाटर सप्लाई यूनियन के प्रधान देवी चरण शर्मा, बेलदार यूनियन के प्रधान शहाबुद्दीन उपस्थित रहे।