फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Corporation did not send water bills for two years

निगम ने दो साल से नहीं भेजे पानी के बिल

Thu, 25 Nov 2021 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Corporation did not send water bills for two years
फरीदाबाद। आर्थिक तंगी से जूझ रहे नगर निगम ने दो साल से पानी और सीवर के बिल नहीं भेजे हैं। इस पर निगमायुक्त यशपाल यादव ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई है। बकायेदारों के खिलाफ सोमवार कनेक्शन काटने का अभियान शुरू किया जाएगा। इसके कार्यकारी अभियंता, एसडीओ और जेई की विशेष टीमें गठित की गई हैं। अधिकारियों को आदेश दिए गए है कि यदि बकायेदार मौके पर पैसा जमा न करे तो तुरंत उनके कनेक्शन काट दिए जाएं। इस दौरान किसी की कोई सिफारिश न सुनी जाए।
विज्ञापन

नगर निगम और एचएसवीपी के अंतर्गत आने वाले रेनीवेल अब फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) को हस्तांतरित कर दिए गए हैं। इस कारण निगम को एफएमडीए से पानी खरीदकर आगे देना पड़ रहा है। यदि निगम एफएमडीए को पैसों का भुगतान नहीं करेगा तो एफएमडीए पानी देने से इनकार कर सकता है। यही नहीं जो लोग अवैध आरओ प्लांट चला रहे हैं। टैंकरों से पानी सप्लाई कर रहे हैं उन पर भी शिकंजा कसा जाएगा। निगम अधिकारियों के अनुसार पिछले दिनों राज्य सरकार ने याशी नामक एजेंसी से सर्वे कराया था। जिसमें नगर निगम सीमाक्षेत्र में करीब पांच लाख प्रॉपर्टी की पहचान हुई थी।
विज्ञापन

निगम का मानना है कि शहर में करीब पांच लाख सीवर पानी के कनेक्शन हैं। लेकिन इनमें से महज 1.30 लाख घरों में ही वैध कनेक्शन हैं। बाकी 3.70 लाख कनेक्शन अवैध रूप से चल रहे हैं। अवैध कनेक्शन धारक निगम का पानी फ्री में पी रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकारी अभियंताओं अपने क्षेत्र के सभी एसडीओ और जेई के साथ मिलकर अवैध सीवर पानी कनेक्शन की जांच करने का आदेश दिया है। रोजाना इन अधिकारियों से रिपोर्ट ली जाएगी। लापरवाही बरतने वाले अधिकारी के खिलाफ चार्जशीट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र में पानी के रूप में लोगों पर करीब आठ करोड़ रुपये का टैक्स बकाया है। टैक्स वसूली के लिए सोमवार से अभियान चलाया जाएगा। मौके पर पैसे देने वाले के कनेक्शन नहीं काटें जाएंगे जो पैसा नहीं देगा उसका कनेक्शन काट दिया जाएगा। किसी को भी रियायत नहीं दी जाएगी।
- यशपाल यादव, नगर निगम आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed