{"_id":"608e8fdb8ebc3ec5f509e9fb","slug":"coronavirus-lockdown-haryana-vegetable-price-rise","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: लॉक डाउन लगते ही बढ़े सब्जियों के दाम, दो दिन में दोगुनी हुई कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: लॉक डाउन लगते ही बढ़े सब्जियों के दाम, दो दिन में दोगुनी हुई कीमत
Sun, 02 May 2021 05:13 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sun, 02 May 2021 05:13 PM IST
सार
कोरोना को लेकर लगाए गए लॉकडाउन का असर जरूरी सामान पर भी पड़ने लगा है। पिछले दो दिनों से सब्जियों के दामों में एकाएक उछाल देखने को मिला है। छोटी मंडियां शनिवार व रविवार को बंद ही रही हैं।
विज्ञापन
सब्जियां (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना को लेकर लगाए गए लॉकडाउन का असर जरूरी सामान पर भी पड़ने लगा है। पिछले दो दिनों से सब्जियों के दामों में एकाएक उछाल देखने को मिला है। छोटी मंडियां शनिवार व रविवार को बंद ही रही हैं।
विज्ञापन
मात्र एक या दो घंटे के लिए कुछ मंडियों में सब्जियों की बिक्री हुई। शुक्रवार से रविवार तक में सब्जियों के दाम तीन गुना तक बढ़ गए। अब हरियाणा में एक सप्ताह के लिए लगाए लॉकडाउन का असर और भी ज्यादा सब्जियों पर होगा। दामों में और भी बढ़ोत्तरी हो सकती है।
विज्ञापन
शुक्रवार को टमाटर 10 रुपये किलो बिक रहा था जो रविवार शाम 40 रुपये तक बिका। प्याज शुक्रवार को 50 रुपये की ढाई किलो थी जो रविवार को 90 रुपये की ढाई किलो पंहुच गई। इसी तरह बाकी सब्जियों पर भी दाम बढ़ा दिए गए।
विज्ञापन
कितने बढ़े दाम-
पहले अब
आलू 10 20
प्याज 20 30
टमाटर 10 30
भिंडी 20 40
तोरई 15 30
करेला 20 30
घीया 20 30
क्यों बढ़ाने पड़े दाम
बल्लभगढ़ मंडी के आढ़ती सुभाष का कहना है कि बाहर से सब्जियां कम आ रही हैं। लॉक डाउन की घोषणा के कारण के मजदूर पलायन करने लगे हैं। लोग माल लो स्टॉक भी कर रहे हैं। लोग मंडी में सामान खरीदने से डर भी रहे हैं और लोक डाउन के कारण मंडियों में केवल रेहड़ी वालों का ही प्रवेश खुला है। ऐसे में रेहड़ी वालों ने अपने स्तर पर भी दाम बढ़ा दिए हैं। घर तक सब्जी पंहुचाने के नाम पर रेहड़ी संचालक थोड़ी महंगाई बढ़ा रहे हैं। हालांकि कुछ सब्जियों पर दाम बढ़े भी हैं।