फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   corona test conducted before CM program

सीएम से मुलाकात से पहले सभी के करवाए कोरोना टेस्ट

Fri, 07 Aug 2020 05:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
corona test conducted before CM program
फरीदाबाद। मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार को जिले में बल्लभगढ़ में राजकीय स्कूल के उद्घाटन सहित कई अन्य विकास कार्यों का शुभारंभ करने आ रहे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले लोगों का शुक्रवार को कोरोना टेस्ट करवाया गया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री शनिवार को सुबह आंबेडकर चौक पर नौ करोड़ रुपये की लागत से बने राजकीय स्कूल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद गांव चंदावली में आईएमटी-चंदावली गेट का लोकार्पण करेंगे और उसके बाद सेक्टर-11 में फरीदाबाद विधानसभा से भाजपा विधायक नरेंद्र गुप्ता के कार्यालय पर स्वीपिंग मशीन जनता को समर्पित करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री के संपर्क में आने वाले लोगों के कोरोना टेस्ट करवाए गए। शुक्रवार को बल्लभगढ़ के अलावा चंदावली व सेक्टर-11 में भी टेस्ट किए गए। जिला प्रशासन महामारी के दौर में किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं लेना चाहता है।
विज्ञापन

ऐसे में समारोह में शामिल होने वाले लोगों के अलावा मुख्यमंत्री को चाय-पानी आदि सर्व करने वाले कर्मचारियों को भी कोविड टेस्ट के बाद समारोह स्थल पर आने की इजाजत होगी। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार सभी के रैपिड टेस्ट करवाए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट थोड़ी देर में ही आ जाती है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर तैनात होने वाले पुलिसकर्मियों का भी पुलिस लाइन में टेस्ट करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed