फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Corona recovery rate reduced by eight percent in 18 days in the district

18 दिन में आठ फीसदी घटा जिले में कोरोना का रिकवरी रेट

Sun, 18 Apr 2021 10:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Corona recovery rate reduced by eight percent in 18 days in the district
फरीदाबाद (धनंजय चौहान)। कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज होने के साथ ही मरीजों की ठीक होने की दर में भारी गिरावट आई है। पिछले 18 दिनों में संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने की दर लगभग आठ फीसदी तक घट गई। इस दौरान 13 मरीजों की संक्रमण से मौत हुई है। रविवार को जिले में 998 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है, जबकि ठीक होने वाले मरीजों की दर 89.09 दर्ज की गई।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर शुरू होने के बाद अप्रैल में संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। जिले में रोजाना कोरोना के नए मरीज नया रिकॉर्ड बना रहे हैं। अब हर घंटे मरीजों का ग्राफ बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार जिले में एक अप्रैल को 108 संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई थी। इनमें 56 मरीजों को स्वस्थ घोषित कर दिया गया था और संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 97.09 फीसदी थी। दो अप्रैल को जिले में 146 संक्रमित मिले, 72 मरीज ठीक हो गए। इस दौरान ठीक होने की दर 97.06, तीन अप्रैल को 138 संक्रमित मिले, 69 ठीक हो गए। मरीजों की ठीक होने की दर 97.05, चार अप्रैल को 151 संक्रमित मिले, 95 मरीज ठीक हुए, ठीक होने की दर 97.04 रही। इसी प्रकार पांच अप्रैल से 12 अप्रैल तक 95.02 बनी हुई थी। इसके बाद नए संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होता गया। 18 अप्रैल को स्वास्थ्य विभाग ने 998 मरीजों की पुष्टि की। इनमें 448 मरीजों ने कोरोना को मात दी और जिले में मरीजों के ठीक होने की दर 89.09 रह गई। इससे पहले 10 से 31 मार्च तक स्वस्थ होने की दर 98.8 फीसदी थी। यानी प्रत्येक 100 मरीज में करीब 98 ठीक हो रहे थे। स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों के मुताबिक आगामी दिनों में स्वास्थ्य दर में और गिरावट की आशंका है।
विज्ञापन

बाजारों और अस्पतालों में नियमों की हो रही अनदेखी
बाजारों में कोविड-19 नियमों का पालन करवाने के लिए पुलिस तैनात की गई है। बिना मास्क वाले लोगों के चालान किए जा रहे है। इसके बावजूद सामाजिक दूरी जैसे नियमों की धज्जियां उढ़ रही है। यही स्थिति सिविल अस्पताल व प्राइवेट अस्पतालों की बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
कोरोना महामारी के रोकथाम के लिए प्रशासन द्वारा सभी प्रकार के जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। जिन इलाकों के कोरोना के ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। उन्हें कंटेनमेंट जोन बनाया जा रहा है। बाजार में लोगों को नियमों का पालन करवाने के लिए सख्ती की गई है। बिना मास्क वालों के चालान किए जा रहे है। इस तरह प्रशासन की कोरोना संक्रमण पर पूरी नजर बनी हुई है। कड़े नियमों से स्थिति जल्द काबू में आने की उम्मीद है। - यशपाल यादव, उपायुक्त, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed