फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   corona positive doubling rate in faridabad is 61 days

मरीजों की तादाद दोगुने होने की दर में फिर सुधार

Fri, 07 Aug 2020 05:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 05:36 PM IST
विज्ञापन
corona positive doubling rate in faridabad is 61 days
फरीदाबाद। मरीजों की संख्या में इजाफे के साथ ही जिले में इन दिनों मरीजों की तादाद दोगुने होनी की दर लगातार सुधार रही है। पहले की तुलना में मरीजों के दोगुना होने की रफ्तार दिन रोज घट रही है। मौजूदा समय के संक्रमण आंकड़ों की संख्या दोगुने होने में काफी समय लग रहा है। पहले जहां संक्रमितों का डबलिंग रेट 41 दिन था। अब यह दर बढ़कर 61 दिन हो गई है।
विज्ञापन

जुलाई माह की शुरूआत में मरीजों के दोगुने होने की दर चिंताजनक थी। हर 17.3 दिन में कोरोना के मरीज दोगुने हो रहे थे। अब मरीजों की संख्या अधिक होने के बावजूद मामले दोगुने होने की रफ्तार में कमी आई है। 30 जुलाई तक जिले में कोरोना का डबलिंग रेट 41 दिन था। यह दर 31 जुलाई को 46.8 दिन तक पहुंची। उसके बाद से लगातार डबलिंग रेट में सुधार नजर आ रहा है। पिछले एक सप्ताह के दौरान डबलिंग रेट 20 दिन बढ़ी है। वहीं मरीजों के स्वस्थ होने की दर भी पिछले एक सप्ताह से बेहतर हुई है। 31 जुलाई को जिले में कोरोना का रिवकरी रेट 84.3 प्रतिशत था। 6 अगस्त तक यह 89.7 तक पहुंचा। स्वास्थ्य विभाग ने 1381 कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की पुष्टि बीते एक सप्ताह में की है। 6 अगस्त तक जिले में कोरोना के कुल 9669 मरीज मिले थे, जिनमें से 8676 पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

जारी आंकड़ों के अनुसार डबलिंग रेट
एक अगस्त 50.5 दिन
2 से 3 अगस्त 46.6 दिन
4 अगस्त को 53.1 दिन
5 अगस्त को 55 दिन
6 अगस्त को 61.03 दिन
नए मरीज मिल रहे हैं लेकिन इनकी दर बहुत अधिक नहीं है। इससे डबलिंग रेट में काफी सुधार हुआ है। फिलहाल लगभग 61 दिन में कोरोना के मरीज दोगुने हो रहे हैं। अब अधिकतर मरीज बिना लक्षणों वाले मिल रहे हैं, जो जल्द ठीक हो रहे हैं। इससे रिकवरी रेट भी बढ़ रहा है। - डॉ. रणदीप पुनिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed