फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Corona infection rate fluctuated for three days, infection rate decreased from 39 percent to 25

कोरोना संक्रमण की दर में तीन दिन से उतार-चढ़ाव, संक्रमण दर 39 फीसदी से घटकर 25 पर पहुंची

Tue, 18 Jan 2022 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Corona infection rate fluctuated for three days, infection rate decreased from 39 percent to 25
Corona infection rate fluctuated for three days, infection rate decreased from 39 percent to 25
फरीदाबाद। जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि संक्रमण की दर में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। तीन दिन पहले यह करीब 40 फीसदी तक पहुंच गई थी। मंगलवार को सुधार के बाद 25 फीसदी हुई। इससे स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने राहत की सांस ली है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 11 जनवरी को 5758 नमूने लिए गए थे। 1482 लोगों की जांच में 1037 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इस दौरान जिले में संक्रमण दर 18.72 फीसदी थी। 12 जनवरी को 5758 सैंपल लिए। इनमें से 1037 लोग संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन

13 जनवरी को 6520 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें से 1107 लोग संक्रमित मिले। 14 जनवरी को 4353 सैंपल लिए गए। इनमें 1106 लोग संक्रमित पाए गए। इसी प्रकार 15 जनवरी को 4426 नमूने लिए गए। इनमें 1764 लोग पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान जिले में संक्रमण दर 39.96 फीसदी पहुंच गई थी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 16 जनवरी को 3799 सैंपल लिए गए। इनमें 1496 लोग संक्रमित पाए गए। इस दौरान संक्रमण दर 36.75 फीसदी दर्ज की गई। वहीं, 17 जनवरी को 4769 सैंपल लिए गए। इनमें 1435 लोग संक्रमण की चपेट में आए। जिले में संक्रमण दर 30.09 फीसदी रही। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से 4537 सैंपल के लिए गए। इनमें 1136 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए। इस दौरान कोरोना संक्रमण दर 25.4 फीसदी रही।
विज्ञापन

15 जनवरी के बाद संक्रमण दर में सुधार जारी
जिले में इस माह सबसे अधिक मामले 15 जनवरी को आए थे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 1764 मरीजों में कोरोन की पुष्टि की गई थी। वहीं, संक्रमण दर 39.86 दर्ज की गई थी। इसके बाद से संक्रमण दर में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है। संक्रमण दर में हुए इस सुधार को स्वास्थ्य विशेषज्ञ कोरोना के खत्म होने के रूप में देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के नए मामलों में तीन दिन से कमी आ रही है। इसे कोरोना का पीक भी कहा जा सकता है। अब रोजाना आने वाले नए मामलों में कमी आ रही है। मास्क पहन कर घर से बाहर निकलें। दो गज की दूरी का पालन करें। - डॉ. राम भगत, कोविड-19 नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed