{"_id":"5f81f2008ebc3e9beb593c8c","slug":"corona-infection-can-disturb-in-wintr-faridabad-news-noi5416824131","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दियों में परेशान कर सकता है कोरोना, एडवाइजरी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दियों में परेशान कर सकता है कोरोना, एडवाइजरी जारी
विज्ञापन
फरीदाबाद। सर्दी की दस्तक के साथ ही कोरोना वायरस का खौफ और बढ़ सकता है। कई बार दोनों के लक्षण जिसमें खांसी, बुखार एक जैसे होने पर लोगों की परेशानी और बढ़ जाएगी। ऐसे में जिला उपायुक्त ने लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ‘जागरूकता ही बचाव है’ के मंत्र पर अमल करने व अधिकारियों को इस दिशा में सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं।
जिला उपायुक्त यशपाल यादव ने निर्देश दिए हैं कि कोरोना वायरस से घबराने की नहीं बल्कि सतर्क और जागरूक रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि लोग अपने नजदीकी केंद्र पर जाकर जांच करवा सकते हैं। इसके लिए प्रशासन द्वारा पूरी तैयारी की गई है। इन दिनों मौसम बदल रहा है। सुबह और शाम के मौसम में नमी आनी शुरू हो गई है। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से गिरावट भी आई है। एक महीने में रिकवरी रेट 94 फीसदी पहुंच गया है मगर ठंड में कोरोना के बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। चूंकि, कोविड और सर्दी के कारण लोगों को एक जैसे लक्षण व समस्याएं महसूस होंगी। ऐसे में लोगों में सर्दी के बजाय कोरोना का भय होगा तो कुछ लोग कोरोना को ही सर्दी के लक्षण मान घर में स्वयं उपचार करने में लग जाएंगे।
प्रशासन की बात मानें, तीन बातों का रखें ध्यान
- घर से बाहर निकलने पर मुंह पर मास्क अवश्य लगाएं।
- हाथों को सैनिटाइज करें या साबुन से नियमित धोएं।
- सामाजिक दूरी का जरूर पालन करें।
स्वास्थ्य विभाग है तैयार
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में कोविड जांच के लिए 34 केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा 12 गाड़ियां है। इसमें कोरोना की जांच की जा रही है। कोविड के लक्षण दिखाई देने पर लोग इन्हें नजर अंदाज न करें, तुरंत अपने नजदीकी कोविड जांच केंद्र पर जाकर जांच करवाएं। तभी हम कोरोना महामारी को हरा पाएंगे।