{"_id":"602ff6fd8ebc3e150130c980","slug":"corona-in-control-after-nine-months-vigilance-is-necessary-faridabad-news-noi5666998103","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ माह बाद ‘काबू’ में कोरोना...सतर्कता जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ माह बाद ‘काबू’ में कोरोना...सतर्कता जरूरी
विज्ञापन
फरीदाबाद। कोरोना का कहर नौ माह बाद काबू में दिख रहा है। संक्रमितों के साथ पीड़ितों की मौत के आंकड़ों में भी वर्ष 2020 के अप्रैल माह जैसा ग्राफ सामने आ रहा है। अप्रैल माह के बाद अब फरवरी में केवल एक मरीज की मौत हुई है। जिला स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक आंकड़ों में अब तक स्थिति काबू में है। लोग लापरवाही न बरतें तो वैक्सीनेशन के बाद स्थिति काबू में रह सकती है। हालांकि संक्रमण के नए स्ट्रेन चिंता का सबब हैं। जरूरी है कि सावधानी बरती जाए।
स्वास्थ्य विभाग की कोविड जांच में अब तक 46413 संक्रमितों की पहचान हो चुकी है। इसमें से 45944 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश में सर्वाधिक मौत के आंकड़ों के साथ जिले में अब तक 415 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अप्रैल में पहले मरीज की मौत हुई। इसके नौ माह बाद अब फरवरी में एक मरीज की मौत हुई है। इस बीच अब तक कुल 415 मरीजों की मौत हो चुकी है।
अब तक कोरोना संक्रमितों की मौत
माह मौत
मार्च 00
अप्रैल 01
मई 07
जून 69
जुलाई 53
अगस्त 40
सितंबर 49
अक्तूबर 29
नवंबर 95
दिसंबर 57
जनवरी 12
फरवरी 01
54 मरीज उपचाराधीन, सात नए संक्रमित
शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने सात नए मरीजों की पहचान की। इस दौरान आठ नए मरीज सामने आए। वहीं, अब 54 मरीज ही उपचाराधीन हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शुक्रवार को सेक्टर 46, ग्रीन फील्ड कॉलोनी, सेक्टर 28 और सेक्टर 48 से नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब तक जिले में कुल 46 413 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 45 हजार 944 मरीज स्वस्थ हुए हैं। शेष 415 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। एक मरीज की हालत गंभीर बनी हुई है। कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि मौजूदा समय में एक लाख की आबादी पर 29 520 नमूने लिए जा रहे हैं। जिले में कुल 531 376 नमूने लिए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 947 नमूने लिए गए हैं। अभी 614 नमूनों की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
जांच में संक्रमण की पुष्टि फिलहाल 0.5 फीसदी बनी हुई है। पीक समय में यह दर 17 फीसदी से ऊपर थी। स्थिति अब काबू में दिख रही है। हालांकि लापरवाही घातक साबित हो सकती है। इसलिए सतर्कता जरूरी है। जिले में रिकवरी दर 99 फीसदी बनी हुई है।
- डॉ. रणदीप पुनिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी