फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Corona hit, 60% street food business remains

कोरोना की मार, 60 फीसदी रह गया स्ट्रीट फूड कारोबार

Wed, 05 Aug 2020 07:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 07:51 PM IST
विज्ञापन
Corona hit, 60% street food business remains
कोरोना की मार, 60 फीसदी रह गया स्ट्रीट फूड कारोबार
विज्ञापन

फरीदाबाद। लॉकडाउन से पहले शहर की जिन नामचीन दुकानों पर चटकारे लेने के लिए आने वाले लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता था, वहीं अब यही दुकानदार लोगों को मिन्नतें कर अपनी दुकानों पर आने के लिए कह रहे हैं। अब ग्राहकों के लिए भी वह तरस रहे हैं। उनका कहना है कि उनका बिजनेस अब करीब 60 फीसदी तक घट गया है। एक वक्त था जब ग्राहक उनके यहां अपने ऑर्डर के लिए काफी इंतजार करते थे। अब हालत यह है कि वह दिन भर ग्राहकों का इंतजार करते हैं।
अजरौंदा चौक स्थित एस्कॉर्ट कंपनी के बाहर वी. समय साउथ इंडियन फूड संचालक एस. यादव ने बताया कि वह 50 साल से ठेला लगा रहे हैं। इससे पहले उनके पिता यहां ठेले पर इडली-डोसा बेचा करते थे। अब वह काम संभाल रहे हैं। कभी उनका खूब सिक्का चलता था। लॉकडाउन से पहले सुबह नौ बजे दुकान लगाते थे और तीन बजे तक बंद करके घर चले जाते थे। ग्राहकों की इतनी भीड़ होती थी कि उन्हें अपनी बारी के लिए 15 मिनट से आधे घंटे तक इंतजार करना पड़ता था। इस दौरान लोग मिन्नतें करते थे। कुछ लोग लड़ाई भी करने लगते थे। लॉकडाउन के बाद 50 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है कि उन्हें ग्राहकों का इंतजार करना पड़ रहा है। लॉकडाउन की वजह से बिजनेस 60 फीसदी तक गिरावट आई है। हालांकि दुकान पर सुरक्षा के सभी इंतजाम है। लोगों की टेबल को अलग-अलग कर दिया गया है। इसके बाद भी ग्राहकों का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

अब ग्राहकों का करते हैं इंतजार
नीलम चौक स्थित हेमराज के छोले कुल्चे काफी मशहूर हैं। परिवार की दूसरी पीढ़ी इस बिजनेस को संभाल रही है। लॉकडाउन से पूर्व घर के बने मसालों से छोलों का स्वाद चखने के लिए यहां भी दूर-दराज से लोग पहुंचते थे। अब ग्राहकों की संख्या में 60 फीसदी की गिरावट आई। कभी स्थिति ये थी दुकान पर वीआईपी तक को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता था। अब उन्हें ग्राहकों का इंतजार रहता है। हेमराज ने बताया कि ठेले पर कोरोना संक्रमण से बचाव और दो मीटर की दूरी को बनाए रखने के लिए चारों तरफ रस्सी बांधी गई है। ग्राहकों की टेबल को अलग-अलग कर दिया गया है। इसके बाद भी ग्राहकों में कोरोना को लेकर डर बना हुआ है, जबकि दुकान पर पूरी सावधानी बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed