फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   corona effect : cricis in front of handcrafts market continues

हस्त शिल्पियों के सामने संकट बरकरार

Sun, 14 Feb 2021 10:47 PM IST
नोएडा ब्यूरो फरीदाबाद (धनंजय चौहान)।
फरीदाबाद (धनंजय चौहान)। Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sun, 14 Feb 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
corona effect : cricis in front of handcrafts market continues
बसंत पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती की मूर्ति को अंतिम रूप देती चित्रकार। - फोटो : Faridabad

कोरोना काल में आर्थिक संकट से जूझे उद्योग धंधे अब धीरे-धीरे उबर रहे हैं लेकिन हस्त शिल्पियों के सामने संकट अभी भी बरकरार है। अगस्त में गणेश चतुर्थी और फिर अक्तूबर में दुर्गा पूजा पर निराशा झेल चुके मूर्तिकार आगामी 16 फरवरी को आने वाली बसंत पंचमी की तैयारियों में जुट गए थे। हालांकि मेहनत के अनुरूप आमदनी न होने से मूर्तिकार एक बार फिर से निराश हैं। वहीं, बेहतर मुनाफे के लिए इस बार छोटी मूर्ति बनाकर भारी खरीद की उम्मीद की थी। यह रणनीति भी कुछ खास काम न आ सकी। शायद यही कारण है कि सेक्टर-16 निवासी मूर्तिकार परिवार बीते एक माह से सरस्वती की मूर्ति के लिए खरीदारों की बाट देख रहा है। बंपर मूर्तियां बनाने के बावजूद उन्हें केवल दो तीन बुकिंग ही मिली हैं।

विज्ञापन


16 फरवरी को बसंत पंचमी है। शहर के सेक्टर-16ए स्थित मूर्तिकार एक महीने से मां सरस्वती की मूर्तियां बना रहे हैं। यहां ढाई फुट से छह फीट ऊंचाई तक की मूर्तियों को संवारा जा रहा है। हर साल छह से आठ फुट की मूर्तियों की काफी मांग रहती है। इसके अलावा लोग छोटी मूर्तियां भी खूब खरीदते है। दो साल के तुलना में दाम में करीब 20 फीसदी की कटौती की गई। इस बार चार फुट की मूर्तियों की कीमत तीन हजार रुपये है जबकि छह फुट की मूर्ति की कीमत पांच हजार रुपये है। इसके बावजूद खरीदार नहीं मिल रहे।
विज्ञापन


एक साल से कर्जे में डूबा है परिवार
सेक्टर-16ए स्थित मेट्रो अस्पताल के पास मूर्तियां बनाने वाली जमुना देवी ने बताया कि यह त्योहार उनके लिए खास है। पिछले साल खरीद नहीं होने के कारण वह कर्जे में डूबी हुई हैं। हर बार एक त्योहार में 40 से 50 हजार रुपये तक की कमाई हो जाती थी। इस बार मूर्तियों का खर्चा भी नहीं निकाल पा रहे। मूर्तियां रखने की जगह नहीं बची है। नुकसान के डर से अतिरिक्त मूर्तियां नहीं बनाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार की 25 वर्षीय मूर्तिकार पूनम ने बताया कि खानदानी हुनर उन्होंने बचपन से ही सीख लिया था। परिवार मूर्ति बनाने का कच्चा माल दिल्ली से लाता है। एक मूर्ति 10 से 12 दिन में तैयार होती है। मूर्ति को आकार देने के बाद के लिए छोड़ा जाता है, फिर रंग भरे जाते हैं। तीन से चार फीट की मूर्ति पर करीब दो हजार रुपये खर्च आता है, आमदनी करीब चार से पांच सौ रुपये आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed