फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   corona cases hopefully less in month of august

अगस्त माह में संक्रमण घटने की जागी उम्मीद

Fri, 31 Jul 2020 10:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
corona cases hopefully less in month of august
फरीदाबाद (मूर्ति दलाल)। कई जिलों और राज्यों में जहां एक ओर फिर से लॉकडाउन और धारा-144 का सहारा लेकर संक्रमण घटाने की कवायद शुरू हो चुकी है। वहीं, फरीदाबाद में अब मामले घटने का अनुमान लगाया जा रहा है। प्रदेश नोडल अधिकारी डॉ. ध्रुव चौधरी सहित जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी भी मामले घटने का अनुमान लगा रहे हैं। इसका कारण दिल्ली में घटते मामले, संक्रमण के प्रति बढ़ती सावधानी, होम आइसोलेशन को तवज्जो, मामलों की ट्रेसिंग-सर्विलांस, कॉन्टेनमेंट जोन में मामलों की कमी को माना जा रहा है।
विज्ञापन

डॉ. ध्रुव का मानना है कि पहले मामलों के बढ़ने की वजह दिल्ली के संक्रमितों का एनसीआर की ओर रुख करना रहा। जिले में 20 मार्च को मिले पहले कोरोना संक्रमित के बाद से लगातार मामलों की बढ़ती संख्या चिंता का सबब रही है। गनीमत रही कि बीते चार माह में अभी तक उपचाराधीन संक्रमितों में से अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या और स्थिति मौजूदा बेड संख्या से अधिक नहीं रही। इसे विभाग का मैनेजमेंट ही कहा जाएगा। अभी तक कोरोना लक्षण और गंभीरता के आधार पर मरीजों की कम संख्या, दोनों ही जिले के लिए लाभदायक रहे हैं। जिले के मरीजों की संख्या अब घटने का अनुमान है। प्रदेश नोडल अधिकारी डॉ. ध्रुव चौधरी अगस्त माह के मध्य के बाद जिले में मामले घटने के अनुमान लगा रहे हैं। ऐसा होता है तो जिले में जनजीवन सामान्य होने की उम्मीद कई गुना बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed