फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   corona 6 new case

कोरोना के छह नए मामलों से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

Wed, 24 Nov 2021 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
corona 6 new case
फरीदाबाद। जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या एक बार फिर से बढ़नी शुरू हो गई है। एक माह बाद एक बार फिर बुधवार को सबसे ज्यादा मामलों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की। बुधवार को जिले में कोरोना के छह नए मामले सामने आए। जिससे स्वास्थ्य विभाग में अफरातफरी मच गई। वहीं, एक मरीज को ठीक होने के बाद स्वस्थ घोषित कर दिया गया। इसके बाद कुल सक्रिय मामलों की संख्या 12 हो गई है। विशेषज्ञों ने कोरोना के मामले बढ़ने की वजह शादी समारोह जैसे कार्यक्रमों में कोविड-19 नियमों की अनदेखी और ठंड का बढ़ना बताया है।
विज्ञापन

जिले में पिछले माह एक दिन में सबसे ज्यादा कोरोना के 10 नए मरीज मिले थे। इनमें से सात मामले सेक्टर-15 में रहने वाले तीन परिवारों के थे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने सेक्टर-15 में रहने वाले परिवारों की निगरानी बढ़ा दी थी। आसपास के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया था। इससे रोजाना आने वाले मामलों में काफी कमी आई थी लेकिन पिछले दिनों शादी समारोह शुरू होने पर लोगों ने फिर लापरवाही बरतनी शुरू कर दी है। बिना मास्क के शादी पार्टियों में शामिल होना, भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाना, दो गज की दूरी का पालन न करने और ठंड बढ़ने की वजह से कोरोना एक बार फिर सक्रिय हो गया है। यही वजह है कि बुधवार को छह नए मामले आए। सभी शहर के पॉश इलाके सेक्टर-46 से 2, सेक्टर-20 से एक, सेक्टर-28 से एक और ग्रीन फील्ड और अशोका नगर से एक-एक पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। एहतियात के तौर पर सभी पॉजिटिव सैंपल जीनोम सिक्वेंसिग के लिए भेजे जाएंगे ताकि पता चल सके यह सभी वायरस के कौन से वैरिएंट से संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा इन सभी लोगों के संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। इन सभी लोगों को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से क्वारंटाइन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed