फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Corona : 180 cured in 24 hours, 168 new patients, one dead

कोरोना : 24 घंटे में 180 संक्रमित ठीक, 168 नए मरीज, एक की मौत

Tue, 04 Aug 2020 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Corona : 180 cured in 24 hours, 168 new patients, one dead
Corona : 180 cured in 24 hours, 168 new patients, one dead
फरीदाबाद। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन अब मरीजों के बढ़ने की रफ्तार कुछ धीमी होती जा रही है। फिलहाल जिले में आंकड़ों के दोगुने होने की दर 53.1 दिन है। ऐसे में कोरोना को मात देकर ठीक होने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने 180 लोगों के स्वस्थ होने की पुष्टि की है। वहीं, 168 नए मरीजों की पहचान की गई है। साथ ही एक संक्रमित की मौत भी हुई है।
विज्ञापन

दो दिन तक जिले में किसी कोरोना संक्रमित के मरने की सूचना नहीं आई थी। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने एक व्यक्ति के मरने की पुष्टि की है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सेक्टर-51 निवासी 69 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई है। बुजुर्ग को कोरोना संक्रमण के साथ दूसरी गंभीर बीमारियां भी थीं। अभी तक जिले में 134 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को 168 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जो आदर्श कॉलोनी, सेक्टर-21ए, एसजीएम नगर, आदर्श नगर, सेक्टर-16, सेक्टर- 8, सेक्टर-7, डबुआ कॉलोनी, संजय कॉलोनी, जवाहर कॉलोनी के अलावा एनआईटी फरीदाबाद, बल्लभगढ़ व ओल्ड फरीदाबाद के अलग-अलग क्षेत्रों से संबंधित हैं।
विज्ञापन

जिले में फिलहाल कोरोना के 919 एक्टिव केस हैं। इनमें से केवल 277 की अस्पतालों में दाखिल हैं, जबकि बाकी 642 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अस्पतालों में दाखिल 44 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनमें से 8 को वेंटिलेटर पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. रामभगत ने बताया कि अभी तक जिले में कुल 9339 कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिनमें से 8286 को स्वस्थ घोषित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि फिलहाल जिले में कोरोना का रिकवरी रेट 88.7 प्रतिशत बना हुआ है। उन्होंने बताया कि हम 83880 नमूने ले चुके हैं, जिनमें से अभी 469 की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed