फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Cooperate with the BLO for an accurate voter list and fill out the enumeration forms on time.

Faridabad News: सही मतदाता सूची के लिए बीएलओ का सहयोग करें, समय पर भरें गणना प्रपत्र

Sun, 28 Jun 2026 12:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Cooperate with the BLO for an accurate voter list and fill out the enumeration forms on time.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के तहत मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के लिए प्रशासन ने नागरिकों से सक्रिय सहयोग की अपील की है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा ने कहा कि बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित कर रहे हैं और उन्हें भरवाकर आवश्यक सत्यापन भी कर रहे हैं। प्रत्येक पंजीकृत मतदाता के लिए यह प्रक्रिया पूरी करना जरूरी है, ताकि भविष्य की मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे।

उन्होंने बताया कि 15 जून से 14 जुलाई तक गणना प्रपत्रों का वितरण और संग्रहण किया जा रहा है। इसके बाद 21 जुलाई को प्रारंभिक मतदाता सूची प्रकाशित होगी तथा 21 जुलाई से 20 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियां ली जाएंगी। सभी आपत्तियों के निस्तारण के बाद 22 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन


उपायुक्त ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति का नाम पहले की मतदाता सूची या वर्ष 2002 की सूची में दर्ज नहीं है तो भी घबराने की आवश्यकता नहीं है। पात्र व्यक्ति आवश्यक दस्तावेजों के साथ गणना प्रपत्र जमा करें, जांच के बाद उनका नाम सूची में शामिल किया जा सकता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कोई भी व्यक्ति एक से अधिक स्थानों पर मतदाता के रूप में पंजीकरण नहीं करा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुष सिन्हा ने नागरिकों से अपील की कि बीएलओ को सही जानकारी उपलब्ध कराएं और प्रपत्र जमा करने के बाद हस्ताक्षरित एवं मोहरयुक्त रसीद अवश्य लें। किसी भी जानकारी के लिए निर्वाचन हेल्पलाइन 1950, वोटर्स सर्विस पोर्टल और ईसीआईनेट एप का भी उपयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed