{"_id":"6668445e3b3a0215390315bf","slug":"controversy-increases-in-princes-park-society-regarding-feeding-point-of-abandoned-dogs-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-25886-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: लावारिश कुत्तों के फीडिंग प्वाइंट को लेकर प्रिंसेस पार्क सोसाइटी में बढ़ा विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: लावारिश कुत्तों के फीडिंग प्वाइंट को लेकर प्रिंसेस पार्क सोसाइटी में बढ़ा विवाद
विज्ञापन
आरडब्ल्यूए ने बनाए तीन फीडिंग प्वाइंट और पशु प्रेमी चाहते हैं 8 फीडिंग प्वाइंट
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-86 स्थित प्रिंसेस पार्क सोसाइटी के लोग लावारिश कुत्तों से परेशान हैं। लोगों का आरोप है कि यहां सोसाइटी में तीन फीडिंग प्वाइंट बने हैं। इसके बाद भी पशु प्रेमी सोसाइटी परिसर में खुले में कुत्तों को खाना खिला रहे हैं। विरोध करने पर लोग पशु प्रेमी पीपल फॉर एनिमल संस्था की टीम को बुलाकर आरडब्ल्यूए पर ही आरोप लगाते हैं। इस बारे में आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने नगर निगम में शिकायत दी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
प्रिंसेस पार्क सोसायटी में चार हजार से अधिक लोग रहते हैं। सोसाइटी के आरडब्ल्यूए प्रधान विनोद छाबड़ी और उपप्रधान रमणीक चहल ने बताया कि सोसाइटी में तीन फीडिंग प्वाइंट और कुत्तों के लिए शेल्टर होम बनाए गए हैं। पशु प्रेमी सोसाइटी में आठ प्वाइंट बनाने की मांग कर रहे हैं। इस विवाद को समाप्त करने के लिए आरडब्ल्यूए ने सोसाइटी के पशु प्रेमियों को नोटिस जारी कर एक मीटिंग बुलाई है। यदि वह आरडब्ल्यूए की मांग मान लेते हैं तो समस्या का समाधान हो जाएगा और सोसाइटी में कोई लावारिश कुत्तों का विरोध नहीं करेगा। इसके अलावा यदि पशु प्रेमी आरडब्ल्यूए की मांग नहीं मानते तो उन्हें आरडब्ल्यूए द्वारा बनाए गए नियम मानने होंगे। इसके अलावा आरडब्ल्यूए प्रधान विनोद छाबड़ी ने बताया कि यहां पिछले तीन माह में लगभग 50 से अधिक लोगों को आवारा कुत्ते काट चुके हैं। अभी पिछले दो दिन में चार लोगों को कुत्तों ने काटा है। यहां पूरा कुत्तों का झुंड लोगों के ऊपर हावी हो जाता है। आवारा कुत्तों को लेकर सोसाइटी में कई बार पशु प्रेमी और लोगों के बीच विवाद भी हो चुका है लेकिन कोई स्थाई समाधान नहीं निकल रहा है।
वर्जन
नगर निगम ने कुत्तों की नसबंदी और वैक्सीनेशन का काम वृंदा नाम की एजेंसी को सौंपा है। उन्होंने अब तक लगभग 80 कुत्तों की नसबंदी की है। गर्मी अधिक होने के कारण काम को रुकवा दिया गया है। गर्मी कम होने पर काम शुरू करवा दिया जाएगा। सोसाइटी में अगर फीडिंग प्वाइंट बना है तो पशु प्रेमियों को वहां खाना खिलाना चाहिए।- ओपी कर्दम, स्वास्थ्य अधिकारी- नगर निगम।