फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Control room set up to help stranded students

फंसे छात्रों की सहायता के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित

Tue, 01 Mar 2022 11:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Control room set up to help stranded students
फरीदाबाद। रूस-यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच छात्रों का स्वदेश लौटने का सिलसिला जारी है। सरकार की ओर से चलाए गए ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत दो दिन में 76 छात्र वापस लौटे हैं। ये सभी हरियाणा के विभिन्न जिलों के हैं। एयरपोर्ट पहुंचते ही छात्रों के चेहरे खिल उठे। उनके परिजनों ने भी खुशी जाहिर की। इसके साथ ही मंगलवार को फरीदाबाद मंडलायुक्त व दिल्ली के रेजिडेंट कमिश्नर संजय जून ने प्रदेश के छात्रों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क नंबर जारी किया है। इस पर 24 घंटे सहायता ली जा सकती है।
विज्ञापन

फरीदाबाद मंडल के आयुक्त एवं हरियाणा भवन दिल्ली के रेजिडेंट कमिश्नर संजय जून ने बताया कि यूक्रेन में फंसे हरियाणा राज्य के निवासियों व छात्रों की सहायता के लिए मंडल आयुक्त कार्यालय फरीदाबाद में राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। इसके लिए हेल्प लाइन नंबर 0129-2981617 भी जारी किया गया है। इस कंट्रोल रूम को सुचारु रूप से चलाने के लिए कर्मचारियों की अलग-अलग शिफ्ट में ड्यूटी भी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश में किसी को यूक्रेन में फंसे हुए किसी भी व्यक्ति या छात्र से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त करनी है या सहायता की जरूरत है तो वह इस नंबर पर संपर्क कर सकता है। उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम में तीन शिफ्ट में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

सहायक का नाम लिपिक का नाम कंप्यूटर ऑपरेटर का नाम ड्यूटी
नरसिंह गौरव चौहान सोनिया/पिंकी सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक
9910848806 9650300486 9718254322 9718254322
बृजमोहन सत्या कुमार प्रेमपाल/कुलदीप दोपहर 3 से रात 11 बजे तक
9810782302 7988396813 9210700070 7056960287
अमरीश कुमार रवि कुमार नेतराम/अनिल रात 11 से सुबह 7 बजे तक
9911267547 9416529335 8285586248 9999429970
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed