{"_id":"6a46b171c65bcdcbea0f2b24","slug":"control-room-set-up-for-htet-exam-staff-deployed-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-73850-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एचटेट की परीक्षा के लिए कंट्रोल रूम स्थापित, कर्मचारियोंं की लगी ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एचटेट की परीक्षा के लिए कंट्रोल रूम स्थापित, कर्मचारियोंं की लगी ड्यूटी
विज्ञापन
- जिले के 14 केंद्रों पर आयोजित होगी परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा आयोजित की जाने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां कर ली हैं। परीक्षा को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए उपायुक्त कार्यालय में एक जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली इस परीक्षा की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें उपायुक्त कार्यालय के उप-अधीक्षक गजराज सिंह, सहायक सुनील, लिपिक राजेश, आरटीओ कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर रवि व उपमंडल अधिकारी बल्लभगढ़ कार्यालय के सेवादार निसार शामिल हैं। सभी को 4 और 5 जुलाई को सुबह 8 बजे से परीक्षा समाप्ति तक मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं।
परीक्षा तीन सत्रोंं में आयोजित होगी। चार जुलाई को लेवल-3 (पीजीटी) की परीक्षा शाम 3 बजे से 5:30 बजे तक आयोजित होगी। पांच जुलाई को सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक लेवल-2 (टीजीटी) तथा इसी दिन दोपहर 3 बजे से 5:30 बजे तक लेवल-1 (पीआरटी) की परीक्षा आयोजित होगी।