फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Contractors will be investigated for irregularities in development works

Faridabad News: विकास कार्यों में गड़बड़ी पर ठेकेदारों की होगी जांच

Wed, 24 Jul 2024 10:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
Contractors will be investigated for irregularities in development works
सेक्टर-14-15 की सड़क समय बीतने पर भी आधी बनाई, टूटने लगी सड़क
विज्ञापन

- अतिरिक्त सीईओ ने सभी ठेकेदारों के दस्तावेजों के साथ प्रदर्शन गारंटी, बैंक गारंटी की जांच के दिए आदेश

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) की सेक्टर-14-15 की सड़क तय समय से अधिक समय पर आधी बनाने और गुणवत्ता खराब होने पर अतिरिक्त सीईओ पार्थ गुप्ता ने जांच के आदेश दिए है। अतिरिक्त सीईओ ने इस सड़क के ठेकेदार समेत अन्य सभी विकास कार्यों के ठेकेदारों के दस्तावेजों के अलावा प्रदर्शन (परफॉरमेंस) गारंटी, बैंक गारंटी की भी जांच के आदेश दिए हैं। एफएमडीए शहर में अलॉट सभी विकास कार्यों के दस्तावेजों जांच करेगी। अधिकारियों से इसकी जांच पूरी कर दो दिन में रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है। जांच रिपोर्ट के सामने आने के बाद विभाग के बड़े अधिकारियों पर गाज गिर सकती है।

सेक्टर-15 स्थित डीसी आवास के सामने वाली रोड निर्माण में अनियमितता की आशंका जताई थी। आरटीआई एक्टीविस्ट कृष्णलाल गेरा ने आरोप लगाया था कि विभाग के अधिकारियों ने ठेकेदार से प्रदर्शन गारंटी चार साल की न लेकर केवल एक साल की ली है। इसके अलावा ठेकेदार को तीन किलोमीटर के पैच को 12 महीने के अंदर यानी 14 जून 2024 को काम पूरा करना था लेकिन अभी तक ठेकेदार ने केवल 20 प्रतिशत काम ही पूरा किया है। एफएमडीए ने 26 मई 2023 को सेक्टर 14-15 और 16-17 डिवाइडिंग रोड को बनाने के लिए वर्क अलॉट जारी किया गया था। इस संबंध में कृष्णलाल गेरा ने मुख्यमंत्री, जिला उपायुक्त समेत अतिरिक्त सीईओ को लिखित में शिकायत कर जांच की मांग की थी। इस पर एफएमडीए अतिरिक्त सीईओ पार्थ गुप्ता ने संज्ञान लेते हुए मामले की जांच के आदेश दिए है।
विज्ञापन

---
खेल: 4 वर्ष के बजाए 9 माह की जमा कराई प्रदर्शन गारंटी

आरटीआई एक्टीविस्ट ने बताया कि एक वर्ष बाद ही सड़क की हालत खराब हो गई। बारिश के कारण सड़क पर जलभराव हो जाता है। इस सड़क का काम 16 करोड़ रुपये की लागत से पूरा होना था लेकिन इस 16 करोड़ रुपये के काम के बदले ठेकेदार को 15 दिन में 80 लाख रुपये प्रदर्शन गारंटी जमा कराने थे। वहीं, ठेकेदार ने 105 दिन के बाद प्रदर्शन गारंटी एफएमडीए के पास जमा कराई। प्रदर्शन गारंटी 4 साल के लिए मान्य होती है लेकिन अधिकारियों ने ठेकेदार से मिलीभगत करके केवल 9 महीने के अवधि के लिए ही परफार्मेंस गारंटी जमा कराई, जिसका समय अब बीत चुका है। हैरानी की बात तो यह है कि एफएमडीए ठेकेदार द्वारा जमा कराए गए परफार्मेंस गारंटी के पैसे तक जब्त नहीं कर पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
वर्जन
विकास कार्यों में गड़बड़ी का मामला सामने आने के बाद एफएमडीए में जितने भी ठेकेदार काम कर रहे हैं उनके प्रदर्शन गारंटी और बैक गारंटी के कागजों की जांच के आदेश दिए गए है। जांच रिपोर्ट दो दिन में सौंपने को लिए कहा गया है। रिपोर्ट सामने आने के बाद ही इस गड़बड़ में शामिल अधिकारियों कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
- पार्थ गुप्ता, अतिरिक्त सीईओ एफएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed