फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Contractor accused of occupying the road

Faridabad News: ठेकेदार पर रास्ते पर कब्जा करवाने का आरोप

Thu, 30 Apr 2026 06:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
Contractor accused of occupying the road
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



होडल। नगर परिषद के अंतर्गत गांव गढ़ी पट्टी में परिषद प्रशासन द्वारा 33 फुट चौड़े रास्ते को दस फुट बनाने के मामले की शिकायत ग्रामीणों ने सीएम विंडो समेत एसडीएम से की है। ग्रामीणों का आरोप है कि परिषद का ठेकेदार राजनीतिक लोगों के साथ मिलकर कब्जा करवा रहे है। एसडीएम बैलिना लोहान ने जांच परिषद के ईओ को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
गांव गढ़ी पट्टी निवासी बिजेंद्र कुमार समेत अन्य ग्रामीणों ने एसडीएम को दी शिकायत में बताया कि गांव में रास्ता नंबर 1186 गांव की फिरनी तक जाता है। इस रास्ते की चौड़ाई करीब 33 फुट है। आरोप है कि नगर परिषद प्रशासन ने एक साल पहले राजस्व विभाग के अधिकारियों के अलावा पटवारी से नाप तोल करवा कर वीडियो रिकॉर्डिंग भी की थी। इस रास्ते पर गांव के कई लोगों ने कब्जा कर किया हुआ है। ग्रामीण बिजेंद्र ने शिकायत में कहा कि अब नगर परिषद प्रशासन द्वारा टेंडर के माध्यम से रास्ते का निर्माण करवाया जा रहा है लेकिन इस रास्ते को किसी स्थान से दस व पंद्रह फुट का चौड़ा ही निर्माण कर रहा है। इस निर्माण कार्य के बाद रास्तों से बड़े वाहनों को निकलने में दिक्कत होगी।
विज्ञापन

एसडीएम बैलिना लोहान ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए मामले की जांच नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को सौंप दी है। उन्होंने इस मामले में जल्द उनके कार्यालय में रिपोर्ट पेश करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article