फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Contract sanitation workers staged a protest at the municipal corporation headquarters.

Faridabad News: ठेका सफाईकर्मियों ने निगम मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

Thu, 15 Oct 2026 10:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Contract sanitation workers staged a protest at the municipal corporation headquarters.
सरकार से समझौते के बावजूद करीब 25 सफाईकर्मियों को नौकरी पर वापस नहीं लेने का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। नगर निगम में नौकरी बहाली की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को ठेका सफाईकर्मियों ने नगर निगम मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। तिगांव विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 28, 34, 38 और 44 के कर्मचारियों ने हाथों में पर्चे लेकर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सरकार के साथ हुए समझौते के बावजूद करीब 25 सफाईकर्मियों को नौकरी पर वापस नहीं लिया गया है। प्रदर्शन की अध्यक्षता सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलबीर सिंह बालगुहेर ने की, जबकि मंच संचालन ठेका सफाईकर्मी सपना ने किया। बलबीर सिंह बालगुहेर ने कहा कि छह अगस्त से शुरू हुई 37 दिन की हड़ताल में नियमित पालिका रोल और विभिन्न ठेकों पर कार्यरत कर्मचारियों ने भाग लिया था। 11 सितंबर 2026 को सरकार के साथ हुए समझौते के बाद जारी पत्र में छह अगस्त से पहले की स्थिति बहाल करने और प्रशासनिक व पुलिस कार्रवाई वापस लेने की बात कही गई थी।
विज्ञापन


कर्मचारी नेताओं का आरोप है कि इसके बावजूद एनएस एजेंसी ने तिगांव क्षेत्र के करीब 25 सफाईकर्मियों को काम पर नहीं लिया है। इस संबंध में नगरपालिका कर्मचारी संघ का प्रतिनिधिमंडल निगम प्रशासन से कई दौर की बातचीत कर चुका है, लेकिन मौखिक आश्वासन के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। नेताओं ने ठेकेदारों पर वेतन समय पर नहीं देने और ईएसआई-ईपीएफ का रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं कराने के आरोप भी लगाए। उन्होंने चेतावनी दी कि कर्मचारियों को जल्द बहाल नहीं किया गया तो संघ बड़े आंदोलन की घोषणा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article