फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Contaminated water in Hirapur's Johad is causing increasing problems

Faridabad News: हीरापुर के जोहड़ में दूषित पानी से बढ़ रही परेशानी

Mon, 18 May 2026 11:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Contaminated water in Hirapur's Johad is causing increasing problems
लोगों को सता रहा बीमारी फैलने का डर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। हीरापुर गांव में स्थित जोहड़ इन दिनों ग्रामीणों के लिए बीमारी का घर बनता जा रहा है। जोहड़ में लगातार प्लास्टिक, पॉलिथीन, कपड़े और अन्य गंदगी डाले जाने से पानी प्रदूषित हो रहा है, जिससे आसपास के लोगों में बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो भविष्य में कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां फैलने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
गांव के सरपंच प्रतिनिधि कमल कौशिक ने बताया कि पंचायत की ओर से इस जोहड़ को अमृत सरोवर योजना में शामिल कराने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज न होने के कारण इसे योजना का लाभ नहीं मिल सका। उन्होंने बताया कि पंचायत द्वारा पहले पोपलैंड मशीन से जोहड़ की खुदाई करवाई गई थी, जिसमें भारी मात्रा में मलवा, प्लास्टिक और कपड़ों को बाहर निकालकर इसकी सफाई कराई गई थी।
विज्ञापन

इसके बावजूद ग्रामीणों द्वारा लगातार यहां कूड़ा-कचरा डाला जा रहा है। पंचायत की ओर से लोगों को कई बार मना भी किया गया, लेकिन हालात में कोई सुधार देखने को नहीं मिल रहा। अब जोहड़ में गंदगी का अंबार लग चुका है और दुर्गंध के कारण लोगों का वहां से गुजरना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर जोहड़ को बचाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed