{"_id":"6aac3558825290e0ef0892e4","slug":"consumers-rushed-to-pay-their-bills-after-their-power-supply-was-disconnected-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-80317-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: काटी बिजली की लाइन तो बिल जमा करने दौड़े उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: काटी बिजली की लाइन तो बिल जमा करने दौड़े उपभोक्ता
विज्ञापन
- बृहस्पतिवार को 30 से अधिक कनेक्शन काटे, 10 दिन से अधिक बकाया रखने वालों पर बिजली विभाग की कार्रवाई
फरीदाबाद। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के एनआईटी-पांच उपमंडल की टीम ने बकाया बिजली बिल की वसूली के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को टीम ने बकाया भुगतान नहीं करने वाले 30 से अधिक उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की। टीम के कर्मचारी घरों पर पहुंचे और भुगतान नहीं मिलने पर बिजली की लाइन काटनी शुरू कर दी। बिजली आपूर्ति ठप होते ही उपभोक्ताओं ने तुरंत बकाया बिल जमा कर दिया।
दोपहर के समय बिजली विभाग की वसूली टीम बकायेदारों के घर पहुंची तो लोगों में हलचल मच गई। टीम ने रिकॉर्ड के आधार पर 10 दिन से अधिक समय से बिजली बिल नहीं भरने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन जांचे। भुगतान नहीं होने पर बिजली की लाइन काट दी गई। कुछ उपभोक्ताओं ने लाइन कटने के बाद ही मौके पर बिल जमा कर कनेक्शन दोबारा जुड़वाने की प्रक्रिया शुरू कराई।
कनिष्ठ अभियंता कर्मवीर ने बताया कि विभाग की टीम लगातार बकाया बिलों की वसूली कर रही है। कई मामलों में कार्रवाई शुरू होते ही लोग बकाया राशि जमा कर देते हैं। उन्होंने बताया कि 20 सितंबर को बकायेदार उपभोक्ताओं की सूची जारी की जाएगी। ऐसे उपभोक्ता जो कई माह या वर्षों से बिल जमा नहीं कर रहे हैं, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बकाया राशि के साथ अतिरिक्त सरचार्ज लगाया जाएगा और विभाग की ओर से नोटिस भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि अतिरिक्त सरचार्ज और कार्रवाई से बचने के लिए 20 सितंबर से पहले अपना बकाया बिजली बिल जमा कर दें।
-- -- संवाद न्यूज एजेंसी