फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Construction work of Sector-25 water house will start soon

Faridabad News: सेक्टर-25 जलघर का जल्द होगा निर्माण कार्य शुरु

Wed, 02 Aug 2023 06:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 06:25 PM IST
विज्ञापन
Construction work of Sector-25 water house will start soon
शहर को मिलेगा पर्याप्त पानी, बूंद बूंद की होगी निगरानी
विज्ञापन


फोटो



सेक्टर-25 जलघर का जल्द होगा निर्माण कार्य शुरू

एफएमडीए ने टेंडर प्रक्रिया की शुरू, तीन करोड़ रुपये आएगी निर्माण पर लागत




अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। सालों से खस्ताहाल सेक्टर-25 स्थित अंडरग्राउंड वाटर टैंक का निर्माण कार्य जल्द शुरू हाेगा। इसके लिए फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। योजना पर करीब तीन करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके साथ ही मिर्जापुर रेनीवेल से बूस्टर तक नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी, जिससे पानी की चोरी रोकी जा सके। इस कार्य के पूरा होने से शहर को पर्याप्त पानी मिल सकेगा।


सेक्टर-25 जलघर में बना लगभग 40 वर्ष पुराना अंडरग्राउंड वाटर टैंक पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। टैंक का ऊपरी हिस्सा टूटा हुआ है, साथ ही गंदगी से भरा है।रेनीवेल की लाइन नंबर एक मोठूका और घरौड़ा की दो नंबर लाइन से यहां पानी की आपूर्ति होती है। यहां तक तो पानी साफ आता है, लेकिन जर्जर टैंक के कारण पानी दूषित हो जाता है। इस जलघर से सेक्टर-24, 25, 55, 58 राजीव काॅलोनी, संजय काॅलोनी, ऑटोपिन झुग्गी, प्रतापगढ़, आजाद नगर के आसपास के क्षेत्रों में आपूर्ति होती है। लोगों ने बताया कि पहले 900 रुपये में हजार लीटर पानी का टैंकर आ जाता था। अब 1200 रुपये में हजार लीटर पानी आता है और मजबूरी में खरीदना पड़ता है। यदि बूस्टर से स्वच्छ और नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति होने लगे तो प्राइवेट टैंकरों से पानी नहीं पीना पड़ेगा।
विज्ञापन

---


जलघर तक बिछाई जाएगी नई लाइन



सेक्टर-25 बूस्टर में पानी की सप्लाई बढ़ाने के लिए मिर्जापुर से एक नई लाइन बिछाई जाएगी। अभी पुरानी लाइन कई जगह से टूटी हुई है। आरोप है कि लोग बीच लाइन से पानी चोरी करते हैं, जिससे बूस्टर तक पूर्ण मात्रा में पानी नहीं पहुंचता है। इस कारण बूस्टर से जुड़े लाखों लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ता है। नई लाइन मिर्जापुर से गुरुग्राम कैनाल के साथ-साथ सेक्टर 25 तक बिछाई जाएगी। इससे आसपास के इलाकों को हर रोज रेनीवेल का मीठा पानी मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सेक्टर-25 बूस्टर को ताेड़कर नए सिरे से बनाया जाएगा। इसकी मंजूरी मिल गई है। टेंडर प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। टेंडर होने के बाद जल्द निर्माण कार्य शुरु कर दिया जाएगा। - डॉ. गरिमा मित्तल, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, एफएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed