फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Construction work of poly clinic started, better facilities will be available

Faridabad News: पॉली क्लीनिक का निर्माण कार्य शुरू, मिलेगी बेहतर सुविधा

Wed, 13 Dec 2023 11:19 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Wed, 13 Dec 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Construction work of poly clinic started, better facilities will be available
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से सेक्टर-2 हुडा मार्केट के सामने सात करोड़ रुपये की लागत से दो मंजिला सरकारी अस्पताल (पॉली क्लीनिक) बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। पॉली क्लीनिक की नींव का कार्य शुरू हो गया है। इसके शुरू होने से लोगों को नजदीक में बेहतर स्वास्थ्य की सुविधा मिलेगी।

बल्लभगढ़ में स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर करने के लिए सेक्टर-2 में दो मंजिला सरकारी अस्पताल बनाया जा रहा है। यह अस्पताल 30 बेड का होगा। इसमें लोगों को बेहतर सुविधा देने के लिए सभी महत्वपूर्ण जांच की जाएगी। इस पॉली क्लीनिक का कार्य शुरू कर दिया गया है। अभी नींव का कार्य शुरू हो गया है। नींव में फिलिंग करने के बाद बिल्डिंग बनाने का कार्य किया जाएगा। यह पॉली क्लीनिक सात करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है, जोकि दो मंजिला होगा। इस अस्पताल के शुरू होने से विभिन्न सेक्टरों सहित आसपास के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा। अभी लोगों को बल्लभगढ़ एम्स अस्पताल और सेक्टर 3 स्थित प्रथम रेफरल यूनिट में जाना पड़ता है। अस्पताल के बनने से सेक्टर-2, 64, रघुबीर कॉलोनी, भाटिया कॉलोनी, राम प्रसाद कॉलोनी के लोगों को लाभ होगा।
विज्ञापन


फिलिंग का कार्य हुआ शुरू
कार्यकारी अभियंता अजित सिंह ने बताया कि पॉली क्लीनिक की नींव का कार्य शुरू कर दिया गया है। अभी नींव की फिलिंग की जा रही है। फिलिंग के बाद बिल्डिंग बनाने का कार्य तेजी से किया जाएगा। इस अस्पताल के शुरू होने से लोगों को काफी फायदा होगा। यह बिल्डिंग सेक्टर-2 मार्केट के सामने खाली जमीन पर बनाई जाएगी। यह जमीन विभाग ने पहले ही अस्पताल के लिए खाली छोड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed