फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Construction work at the district hospital has become a cause of trouble for patients.

Faridabad News: जिला अस्पताल में निर्माण कार्य बना मरीजों के लिए परेशानी का कारण

Tue, 02 Jun 2026 12:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Construction work at the district hospital has become a cause of trouble for patients.
शेड के नीचे जमीन को पक्का करने का कार्य पिछले करीब छह महीनों से जारी है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिला नागरिक अस्पताल में औषधालय और पंजीकरण काउंटर के बाहर चल रहा निर्माण कार्य मरीजों और परिजनों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। अस्पताल परिसर में शेड के नीचे जमीन को पक्का करने का कार्य पिछले करीब छह महीनों से जारी है। निर्माण कार्य के चलते वहां टूटी हुई ईंटें, रोड़ी और मलबा फैला हुआ है, जिससे अस्पताल आने वाले लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।



अस्पताल के पंजीकरण और औषधालय काउंटर के बाहर दिनभर मरीजों की भीड़ लगी रहती है। ऐसे में अस्थायी रूप से बिछाई गई टूटी ईंटों पर चलना बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए जोखिम भरा बना हुआ है। कई मरीजों ने बताया कि असमतल जमीन के कारण उनका संतुलन बिगड़ जाता है और गिरने का डर बना रहता है। बारिश या सफाई के दौरान फर्श गीला होने पर समस्या और बढ़ जाती है।
विज्ञापन




सेक्टर-7 निवासी पूरबी देवी ने बताया कि वह दवा लेने अस्पताल आई थीं, लेकिन टूटी ईंटों पर चलने में काफी परेशानी हुई। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग मरीजों के लिए यहां चलना खतरे से खाली नहीं है। बल्लभगढ़ निवासी रंजीत कुमार ने कहा कि काउंटर के बाहर फैली निर्माण सामग्री के कारण भीड़ के समय निकलना मुश्किल हो जाता है। वहीं एनआईटी निवासी रीना देवी ने बताया कि बच्चे को लेकर अस्पताल आने में दिक्कत होती है, क्योंकि रास्ता ऊबड़-खाबड़ बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अस्पताल परिसर में मरम्मत और सुधार कार्य चरणबद्ध तरीके से कराया जा रहा है। निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। मरीजों की सुविधा का ध्यान रखते हुए अस्थायी व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।- डॉ. एमपी सिंह, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed