फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Construction of the greenfield expressway in Sotai will now continue day and night; police will be deployed 24/7.

Faridabad News: सोतई में अब दिन-रात चलेगा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण, 24 घंटे तैनात रहेगी पुलिस

Thu, 24 Sep 2026 12:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Construction of the greenfield expressway in Sotai will now continue day and night; police will be deployed 24/7.
शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार 20 किसानों को तीन दिन के लिए जेल भेजा, निर्माण स्थल पर पुलिस केबिन बनाया, बिजली और अतिरिक्त मशीनों की व्यवस्था के निर्देश
विज्ञापन


हेमलता

फरीदाबाद। सोतई गांव में अब ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य 24 घंटे चलेगा। एनएचएआई प्रबंधन ने इस योजना पर काम शुरू कर दिया है। उधर, मंगलवार को जमीन पर कब्जा लेने के दौरान निर्माण कार्य में बाधा डालने और शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए 20 किसानों को सदर थाना पुलिस ने बुधवार सुबह डीसीपी बल्लभगढ़ के सामने पेश किया। इसके बाद सभी को तीन दिन के लिए जेल भेज दिया गया। वहीं, निर्माण कार्य के दौरान किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


निर्माण स्थल के पास बुधवार को पुलिस केबिन बनाया गया है। इसमें 24 घंटे पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। इसके अलावा क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके पर मौजूद रहेगी, ताकि रात के समय निर्माण कार्य में लगे कर्मचारियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। पुलिस की मौजूदगी में निर्माण कार्य को लगातार जारी रखने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिरिक्त मशीन और कर्मचारियों के साथ रात में भी होगा काम
एनएचएआई के अधिकारियों को निर्माण कार्य में अधिक संख्या में मशीन और कर्मचारियों को लगाने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने कहा है कि जिन स्थानों पर पिलर खड़े किए जाने हैं, वहां दिन-रात काम कर उन्हें जल्द से जल्द तैयार किया जाए। निर्माण कार्य में हुई देरी को पूरा करने के लिए काम की गति बढ़ाने पर जोर दिया गया है।

रात में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए निर्माण स्थल के आसपास बिजली और रोशनी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित अधिकारियों को दिन के समय ही बिजली का काम पूरा करने के लिए कहा गया है, ताकि रात में निर्माण कार्य के दौरान पर्याप्त रोशनी उपलब्ध रहे।

बबलू हुड्डा समेत 20 किसान जेल भेजे
मंगलवार को निर्माण कार्य के दौरान पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में 20 किसानों को हिरासत में लिया था। इनमें किसान नेता बबलू हुड्डा भी शामिल हैं। बुधवार सुबह सभी किसानों को डीसीपी बल्लभगढ़ के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन के लिए जेल भेज दिया गया। एसीपी अशोक और एसडीएम मयंक भारद्वाज के अनुसार किसानों को शांति भंग की आशंका के चलते गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि यदि किसानों को तत्काल जमानत मिल जाती है, तो निर्माण कार्य में दोबारा बाधा उत्पन्न होने की आशंका है। इसी वजह से उन्हें तीन दिन के लिए जेल भेजा गया है। तीन दिन बाद किसानों को दोबारा डीसीपी बल्लभगढ़ के सामने पेश किया जाएगा।


24 घंटे तैनात रहेगी पुलिस
निर्माण स्थल पर बनाए गए पुलिस केबिन में दिन-रात पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। अधिकारियों का कहना है कि पुलिस की मौजूदगी और क्राइम ब्रांच की निगरानी से रात के समय काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही बिजली, रोशनी और अतिरिक्त मशीनों की व्यवस्था पूरी होने के बाद निर्माण कार्य को लगातार आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed