फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Construction of rooms could not be started in the Government Primary School of Tilpat.

Faridabad News: तिलपत के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में शुरू नहीं हो पाया कमरों का निर्माण

Mon, 09 Mar 2026 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Construction of rooms could not be started in the Government Primary School of Tilpat.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। तिलपत स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में आठ नए कमरों के निर्माण का काम अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। करीब 61 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इन कमरों का प्रस्ताव लंबे समय से फाइलों में ही अटका हुआ है। निर्माण कार्य में देरी के कारण नए शैक्षणिक सत्र में भी छात्रों को राहत मिलने की संभावना कम दिखाई दे रही है।

जानकारी के अनुसार विद्यालय में इस समय केवल 12 कमरे हैं, जिनमें सभी कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। नए शैक्षणिक सत्र में बड़ी संख्या में नए छात्रों के प्रवेश की उम्मीद है। ऐसे में कमरों की कमी के कारण विद्यालय परिसर में जगह की समस्या और बढ़ सकती है। इसका सीधा असर उन छात्रों पर पड़ेगा जो आसपास के क्षेत्रों से इस विद्यालय में दाखिला लेना चाहते हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा जिले के कई विद्यालयों में भवन या कमरों का निर्माण कार्य बेहद ही धीमी गति से चल रहा है। अध्यापकों ने भी निर्माण कार्य में हो रही देरी पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि भवन निर्माण समय पर नहीं होने से पढ़ाई की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। कमरों की कमी के कारण कई कक्षाओं के छात्रों को एक साथ बैठाना पड़ता है, जिससे छात्रों को भी असुविधा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed