फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Construction of Manjhawali bridge approach road will start in a month

Faridabad News: मंझावली पुल एप्रोच रोड का एक माह में शुरू होगा निर्माण

Sat, 30 Aug 2025 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Construction of Manjhawali bridge approach road will start in a month
- टेंडर प्रक्रिया जारी, 3.2 किमी सड़क चौड़ीकरण का होगा काम, 1.7 किमी में बनेगी नई सड़क
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर

यमुना सिटी। ग्रेटर नोएडा को फरीदाबाद से जोड़ने वाले बहुप्रतिक्षित मंझावली पुल की एप्रोच सड़क का निर्माण लगभग एक माह में शुरू हो जाएगा। नई सड़क बनाने और सड़क चौड़ीकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है। जल्द टेंडर अवार्ड कर बारिश के बाद काम शुरू करा दिया जाएगा। शुरुआत में 3.2 किमी की चार लेन की सड़क चौड़ीकरण का काम होगा। साथ ही साथ 1.7 किमी की नई सड़क के लिए भूमि खरीद प्रक्रिया भी चल रही है। ग्रेटर नोएडा के जगनपुर-अफजलपुर, अट्टा गुजरान और मुरसदपुर गांव में भूमि खरीद की प्रक्रिया चल रही है।

मंझावली गांव से और ग्रेनो के ईकोटेक-1 स्थित यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड से यह जुड़ेगी। हरियाणा की ओर से पुल निर्माण और यमुना पुल के बाद 600 मीटर रोड का निर्माण हो चुका है। उत्तर प्रदेश की ओर यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड तक 4.9 किमी की रोड बननी है। इसमें यूपी में 1.7 किमी रोड के लिए भूमि खरीद प्रक्रिया लगभग 50 प्रतिशत से अधिक हो गई है।
विज्ञापन




सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग की ओर से किया जा रहा है। विभाग की ओर से दो सप्ताह पूर्व टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। जल्द ही टेंडर अवार्ड कर दिया जाएगा। अधिकारियों की मानें तो बारिश का मौसम खत्म होते ही लगभग एक माह टेंडर अवार्ड कर सड़क का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




पहले चरण में 3.2 किमी की सड़क के चौड़ीकरण का कार्य किया जाएगा। वर्तमान में यह दो लेन है, जिसे चार लेन का बनाया जाएगा। इस दौरान 1.7 किमी की रोड बनाने के लिए सीधे भूमि खरीद का कार्य भी किया जाएगा। भूमि खरीद की प्रक्रिया पूरी होने पर साथ-साथ चार लेन सड़क बनाने का कार्य भी किया जाएगा।

65.50 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी 4.9 किमी सड़क
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के आगे ईकोटेक-1 में यमुना एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड से 4.9 किमी सड़क बनकर फरीदाबाद के मंझावली पुल से आ रही एप्रोच रोड से यह सड़क जुड़ेगी। चार लेन की सड़क बनाने में 65.50 करोड़ की लागत आएगी। संपर्क मार्ग जोड़ने के दौरान कुछ स्थानों पर पोल हटाने या अन्य अवरोधों भी दूर किए जाएंगे।



ईकोटेक-1 से 10 मिनट में फरीदाबाद पहुंचेंगे वाहन



एप्रोच रोड बन जाने के बाद ग्रेनो के ईकोटेक-1 से वाहन हरियाणा के मंझावली 10 मिनट में पहुंच सकेंगे। जेवर, रबूपुरा, दनकौर, बिलासपुर के बड़ी संख्या में निवासियों की रिश्तेदारी हरियाणा के गांवों में है। यहां के निवासी लंबे समय से सड़क बनाने की मांग कर रहे हैं।

1.7 किमी रोड के लिए 40 किसानों की खरीदी जा रही जमीन

प्रदेश सरकार की ओर से जगनपुर-अफजलपुर, मुरसदपुर और अट्टा गुजरान गांव की कुल 68,000 वर्गमीटर जमीन अधिग्रहित की जा रही है। इन गांवों के करीब 40 किसानों से जमीन ली जानी है। अब तक 50 प्रतिशत से अधिक किसानों से भूमि की खरीद हाे चुकी है।




एक वर्ष में सड़क बनाने का लक्ष्य



पीडब्यूडी की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर अवार्ड होने के बाद लगभग एक माह में कार्य शुरू किया जा सकेगा। इस एप्रोच रोड को लगभग एक वर्ष के अंदर पूरा करने की तैयारी है। - कंचन वर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed