फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Construction of flyover connecting Green Field Expressway to Delhi Mumbai Expressway begins

Faridabad News: ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे को दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाले फ्लाईओवर का निर्माण शुरू

Sun, 05 May 2024 10:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
Construction of flyover connecting Green Field Expressway to Delhi Mumbai Expressway begins
बल्लभगढ़। ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे को सेक्टर-65 में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाले फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इसे छह माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। दूसरी ओर इंटरचेंज का दूसरा अंडरपास बनकर तैयार हो गया है। दोनों अंडरपास को आवाजाही के लिए खोल दिया गया है, जिससे लोगों को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय जेवर एयरपोर्ट को फरीदाबाद से जोड़ने के लिए बनने वाले ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। सेक्टर-65 साहूपुरा गांव के पास इंटरचेंज बनाने का कार्य किया जा रहा है। वहीं, गांव सोतई के पास करीब दो महीने पहले एक अंडरपास बनकर तैयार हो गया था। इसके बाद अब दूसरा अंडरपास भी बनकर तैयार हो गया है। अब दोनों अंडरपास को आम लोगों के लिए भी खोल दिया गया है। इससे 12 से अधिक गांवों के लोगों को राहत मिल रही है।
विज्ञापन


दोनों एक्सप्रेसवे को जोड़ेगा फ्लाईओवर
सेक्टर-65 गांव साहूपुरा के पास दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे का कार्य पूरा हो गया था। जिन लोगों को एक्सप्रेसवे के रास्ते पलवल जाना होता है, वह सेक्टर-62 के पास से फ्लाईओवर से गुजरते हुए बिना जाम के मात्र 10 मिनट में कैली गांव हाईवे पर पहुंच जाते हैं। अब इस एक्सप्रेसवे को ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए साहूपुरा के पास फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। ताकि फ्लाईओवर से गुजरने वाले वाहनों को अगर गांव व सेक्टर के लिए उतरना है तो वह आसानी से इस कट से उतर सकेंगे। वहीं, दूसरी ओर इंटरचेंज पर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के फ्लाईओवर बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। एप्को इंफ्राटेक प्राइवेट कंपनी की ओर से आगरा नहर के पास फ्लाईओवर को बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। दोनों फ्लाईओवर को जोड़ने के लिए सर्विस रोड पर पिलर का निर्माण कार्य भी किया जा रहा है। अभी गांव साहूपुरा के पास दो पिलरों का निर्माण कर दिया गया है। इंटरचेंज पर उतरने व चढ़ने के लिए सर्विस रोड को चौड़ा भी किया जाएगा। ताकि बड़े वाहनों को गुजरने में कोई परेशानी ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा नहर पर बनेगा पुल
एप्को इंफ्राटेक प्राइवेट कंपनी के संरचना प्रबंधक अमोल भूरे ने बताया कि ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के इंटरचेंज को जोड़ने के लिए आगरा नहर पर भी पुल बनाया जाएगा। इस पुल का नक्शा पास हो गया है। आचार संहिता लगने की वजह से टेंडर नहीं हो रहा है। जून चार के बाद टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद साहूपुरा के पास बनने वाले फ्लाईओवर को आगरा नहर पर बनने वाले पुल से जोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed