{"_id":"6a0770a5eec3a8fc180b7e0c","slug":"construction-of-drains-and-drains-of-fatehpur-billoch-started-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-70093-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: फतेहपुर बिल्लोच की फिरनी और नालों का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: फतेहपुर बिल्लोच की फिरनी और नालों का निर्माण शुरू
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
छांयसा। फरीदाबाद जिले की ग्राम पंचायत फतेहपुर बिल्लोच में लंबे समय से जर्जर फिरनी के निर्माण कार्य ने गति पकड़ ली है। लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क के दोनों ओर नालों के निर्माण के साथ-साथ सड़क को चौड़ा और मजबूत बनाने का कार्य किया जा रहा है। निर्माण कार्य का निरीक्षण गांव की सरपंच खेमचंद सरोज सैनी ने किया।
सरपंच खेमचंद सरोज सैनी ने बताया कि यह रास्ता पिछले काफी समय से टूटा हुआ था, जिसके कारण ग्रामीणों और आसपास के लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती थी तथा जलभराव के कारण लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ती थीं। उन्होंने कहा कि अब विभाग द्वारा सड़क और दोनों तरफ नालियों का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे जल निकासी की समस्या भी खत्म होगी।
उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण पूरा होने के बाद ग्रामीणों को बेहतर सुविधा मिलेगी और आसपास के गांवों का संपर्क भी सुगम होगा।
वहीं पीडब्ल्यूडी के एसडीओ रविंद्र ने बताया कि विभाग द्वारा सड़क निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क के बीच में कुछ अवैध निर्माण पाए गए हैं, जिनकी पैमाइश कर नियमानुसार हटाने की कार्रवाई की जाएगी, ताकि सड़क का निर्माण बिना किसी बाधा के पूरा हो सके। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विभाग बहुत जल्द निर्माण कार्य पूरा कर ग्रामीणों को बेहतर और सुरक्षित सड़क उपलब्ध कराएगा।