फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Construction of dilapidated Sikri-Dhauj road begins, thousands of people will get relief

Faridabad News: सीकरी-धौज की जर्जर सड़क का निर्माण शुरू, हजारों लोगों को मिलेगी राहत

Fri, 18 Oct 2024 04:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Construction of dilapidated Sikri-Dhauj road begins, thousands of people will get relief
लोक निर्माण विभाग 29 करोड़ रुपये की लागत से बनवा रहा 10 किलोमीटर लंबी सड़क
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सीकरी-धौज के लगभग 15 हजार से अधिक लोगों को जर्जर सड़क से जल्द निजात मिलने वाली है। यहां लोक निर्माण विभाग की ओर से दस किलो मीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। जिसका काम 29 करोड़ रुपये की लागत से लगभग नौ माह में पूरा किया जाएगा।

गांव सीकरी से धौज को जोड़ने वाली 10 किलाेमीटर लंबी सड़क करीब एक दर्जन से अधिक गांव को जोड़ती हैं। कई वर्षों से यह सड़क जर्जर अवस्था में है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। पांच मिनट की दूरी तय करने में ग्रामीणों को आधा-एक घंटा लग जाता है। खासकर बरसात के दिनों में लोगों का सड़क से गुजरना मुश्किल हो जाता है। सड़क पर घुटनों तक पानी भरा होने के कारण लोगों को अन्य मार्गों से होकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ता है। इसे लेकर ग्रामीणों की ओर से कई बार लोक निर्माण विभाग और मंत्री विधायकों से सड़क बनवाने की मांग की गई। अब लोक निर्माण विभाग ने सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। जेसीबी मशीनों से सड़क की जगह-जगह खुदाई की जा रही है।
विज्ञापन

----
तारकोल की बनाई जाएगी सड़क
10 किलो मीटर लंबी सड़क को तालकोल से बनाया जाएगा। इसके साथ ही बारिश के दौरान पानी निकासी की व्यवस्था की जाएगी। सड़क निर्माण पूरा होने के बाद रोशनी के लिए स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
वर्जन
गांव की सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है। यदि ग्रैप के कारण काम प्रभावित नहीं हुआ तो नौ माह में काम पूरा कर दिया जाएगा। मौके पर काम चल रहा है।- प्रदीप सिंधु, कार्यकारी अभियंता- लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article