{"_id":"5fd649ed8ebc3e40fd31447e","slug":"construction-of-bridge-for-mumbai-dadri-railway-freight-corridor-completed-faridabad-news-noi553738716","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई-दादरी रेलवे फ्रेट कॉरिडोर के लिए पुल निर्माण का कार्य पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई-दादरी रेलवे फ्रेट कॉरिडोर के लिए पुल निर्माण का कार्य पूरा
विज्ञापन
यमुना नदी पर रखा डीडब्ल्यूसी फ्रेट कॉरिडोर का अंतिम गार्डर।
- फोटो : Faridabad
मुंबई-दादरी रेलवे फ्रेट कॉरिडोर के लिए पुल निर्माण का कार्य पूरा
बल्लभगढ़। मुंबई-दादरी रेलवे फ्रेट कॉरिडोर के लिए यमुना नदी पर बनाए जा रहे पुल निर्माण का कार्य पूरा हो गया है। शनिवार रात इसके ऊपर लोहे का गार्डर रख दिया गया। अब पुल के ऊपर पटरी बिछाने का काम शुरू किया जाएगा। अधिकारियों का दावा है कि पूरे कॉरिडोर का निर्माण दिसंबर 2021 तक पूरा कर लिया जाएगा।
फ्रेट कॉरिडोर के लिए रेलवे की लाइन जिले में 28 किलोमीटर एरिया से गुजरेगी। इसके लिए जिले के 20 गांव की 551 एकड़ भूमि अधिगृहीत की जा चुकी है। कॉरिडोर निर्माण का काम भी तेजी से किया जा रहा है। यह कॉरिडोर करीब 20 फुट ऊंचा बनाया जा रहा है। जिससे आमजन सहित कोई जानवर इस पर न चढ़ सके। जिससे हादसे होने की आशंका भी कम होगी। कॉरिडोर जिन मार्गों को पार कर रहा है, वहां अंडरपास बनाने का काम भी किया जा रहा है।
तेजी से पूरा किया जा रहा है काम
कॉरिडोर का निर्माण पूरा करने की डेड लाइन अगले साल दिसंबर तय की हुई है। इसी के मद्देनजर कम तेजी से चल रहा है। यमुना नदी पर तैयार किए गए पुल पर जल्द पटरी बिछाई जाएंगी। कारिडोर पर तेजी से काम चल रहा है।
विज्ञापन
- वाईपी शर्मा, उप मुख्य परियोजना प्रबंधक, डेडिकेटिड फ्रेट कॉरिडोर कार्पोरेशन