फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Conspiracy to derail EMU near Ballabhgarh

Faridabad News: बल्लभगढ़ के पास ईएमयू को पटरी से उतारने की साजिश

Wed, 02 Apr 2025 12:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Conspiracy to derail EMU near Ballabhgarh
पटरी पर रखीं दो लोहे की एंगल इंजन में फंसीं, केस दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। नई दिल्ली से पलवल जाने वाली ईएमयू ट्रेन को पटरी से उतारने की साजिश रची गई। बल्लभगढ़ और प्याला रेलवे स्टेशन के बीच रविवार आधी रात में रेलवे ट्रैक पर पड़ीं लोहे की दो एंगल ट्रेन के इंजन में फंस गईं। समय रहते लोको पायलट ने ट्रेन को रोक कर बड़ा ट्रेन हादसा होने से बचा लिया। लोको पायलट की शिकायत पर जीआरपी थाना पुलिस ने रेलवे एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




बता दें कि नई दिल्ली-पलवल शटल (64076) रविवार को रात करीब पौने दो बजे बल्लभगढ़ स्टेशन पहुंची थी। एक मिनट के बाद वहां से पलवल के लिए रवाना हुई। रेलवे ओवरब्रिज पार करते ही लोको पायलट को ट्रैक पर लोहे की दो एंगल रखी दिखीं। आपातकालीन ब्रेक लगाने के बाद भी इंजन में दोनों एंगल फंस गईं। इस दौरान करीब 45 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। इसके बाद लोको पायलट और ट्रेन प्रबंधक रवि ठाकुर ने कड़ी मशक्कत करते हुए इंजन में फंसी एंगल को निकाला और बल्लभगढ़ स्टेशन मास्टर को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही आरपीएफ पलवल और जीआरपी बल्लभगढ़ के सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की। अभी तक एंगल रखने वाले का पता नहीं चल सका है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, लोको पायलट समय रहते ट्रैक पर रखे एंगल को न देखते और ब्रेक नहीं लगाते तो ट्रैक पर रखे एंगल से ट्रेन के टकराने से बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रेन की रफ्तार तेज होने के कारण ट्रेन पलट भी सकती थी। बल्लभगढ़ जीआरपी थाना प्रभारी राजेंद्र ने कहा कि लोको पायलट की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की जांच शुरू की कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed