फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Conman arrested for defrauding people by luring them with expensive clothes at cheap prices.

Faridabad News: महंगे कपड़े सस्ते दामों पर देने का झांसा देकर ठगी करने वाला पकड़ा

Sat, 16 May 2026 10:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Conman arrested for defrauding people by luring them with expensive clothes at cheap prices.
पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। न्यू भूड कॉलोनी ओल्ड फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति से महंगे कपड़े सस्ते दामों पर देने का झांसा देकर एक लाख 50 हजार रुपये की ठगी करने के मामले में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने गौतमबुद्ध नगर निवासी द्वारिका प्रसाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति ने इस संबंध में साइबर थाना सेंट्रल में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार पीड़ित ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर महंगे कपड़ों को बेहद सस्ते दामों में बेचने का एक विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर आरोपी ने खुद को कंपनी का मैनेजर बताया और कपड़ा सप्लाई करने का भरोसा दिया। बातचीत के दौरान आरोपी द्वारिका प्रसाद ने मैनेजर बनकर पीड़ित से कपड़ों के रेट तय किए और फिर एडवांस पेमेंट (अग्रिम भुगतान) की मांग की।
विज्ञापन


झांसे में आकर पीड़ित ने 27 सितंबर 2025 को एक लाख रुपये और इसके बाद आठ अक्तूबर 2025 को 50 हजार रुपये आरोपियों द्वारा बताए गए बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। रकम मिलते ही आरोपियों ने पीड़ित का फोन उठाना बंद कर दिया और संपर्क तोड़ लिया। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी, जिसके बाद साइबर थाना सेंट्रल में संबंधित धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी द्वारिका प्रसाद ही फोन पर मैनेजर बनकर बात करता था और उसने ठगी की यह राशि अपने एक दोस्त की फर्म के बैंक खाते में डलवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed