{"_id":"68487dbdc15b12db6c093de4","slug":"congress-will-again-set-up-a-strong-organization-in-the-district-manikam-tagore-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-44993-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कांग्रेस फिर से खड़ा करेगी मजबूत संगठन : मनिकम टैगोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कांग्रेस फिर से खड़ा करेगी मजबूत संगठन : मनिकम टैगोर
विज्ञापन
कर्मठ और मेहनती कार्यकर्ताओं को संगठन में समायोजित किया जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मंगलवार को संगठन सृजन अभियान व जिलाध्यक्ष चयन को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मैगपाई टूरिज्म में सांसद की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एआईसीसी से फरीदाबाद जिले के ऑब्जर्वर एवं लोकसभा सांसद मनिकम टैगोर ने कहा है कि फरीदाबाद सहित हरियाणा में कांग्रेस संगठन को पुन: मजबूती से खड़ा करने की कवायद शुरू हो चुकी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के दिशा निर्देशानुसार कर्मठ और मेहनती कार्यकर्ताओं को संगठन में समायोजित किया जाएगा।
कांग्रेस हाईकमान हरियाणा में संगठन जल्द से जल्द बनाने के लिए गंभीर है और मुझे जिम्मेदारी दी गई है कि मजबूत संगठन के लिए प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता से रायशुमारी की जाएगी और सारा ब्यौरा तैयार कर कांग्रेस हाईकमान के समक्ष रखा जाएगा। फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र की सभी विधानसभाओं में सिलसिलेवार 18 जून को एनआईटी, 19 को बडखल, 20 को बल्लभगढ, 21 तिगांव, 22 को फरीदाबाद तथा 23 को पृथला विधानसभा क्षेत्र वार बैठक ली जाएगी और कार्यकर्ताओं से सलाह मशविरा किया जाएगा। इसके उपरांत किसान भवन सेक्टर-16 में एक बड़ी बैठक का आयोजन किया जाएगा।
इस मौके पर उनके साथ मुख्य रूप से कांग्रेस जिला फरीदाबाद प्रभारी विरेंद्र पाल शाह, सह प्रभारी सुधीर चौधरी, सह प्रभारी रोहताश बेदी, विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया, पूर्व विधायक पं. नीरज शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन सिंगला, विजय प्रताप सिंह, पराग शर्मा, रोहित नागर, सुमित गौड़, तरुण तेवतिया व अन्य मौजूद रहे।