{"_id":"6a86e459b12525ac790f31a5","slug":"congress-supports-the-strike-by-municipal-fire-department-employees-faridabad-news-c-24-1-pal1008-127204-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पालिका-अग्निशमन कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पालिका-अग्निशमन कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालिका-अग्निशमन कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन
पलवल। नगर पालिका व अग्निशमन कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल शुक्रवार को 15वें दिन भी जारी रही। कमेटी चौक स्थित नगर परिषद कार्यालय में सीवर, डोर-टू-डोर व सफाई कर्मचारी धरने पर बैठे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने धरना स्थल पर पहुंचकर कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने कहा कि पलवल नगर परिषद में 13 नए गांव जुड़ने के बावजूद सफाई कर्मचारियों की संख्या नहीं बढ़ाई गई है। इससे कर्मचारियों पर काम का दबाव बढ़ने के साथ शहर की सफाई व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने ठेकेदारी प्रथा समाप्त कर ठेके पर कार्यरत कर्मचारियों को नियमित करने की मांग का समर्थन किया। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान जितेंद्र तेवतिया ने कहा कि 13 मई को सरकार और कर्मचारी संगठनों के बीच हुई बैठक में 22 में से 17 मांगों पर सहमति बनी थी, लेकिन सरकार ने अब तक समझौते को लागू नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने के बजाय उन्हें 58 वर्ष की आयु तक नौकरी की सुरक्षा देने का विकल्प तलाश रही है। फायर ब्रिगेड कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान किशोर कुमार ने कहा कि कालका स्टील फैक्टरी, फरीदाबाद अग्निकांड में जान गंवाने वाले भवीचंद और रणबीर को अब तक शहीद का दर्जा, सरकारी नौकरी और एक करोड़ रुपये का मुआवजा नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि नवंबर 2024 में मुख्यमंत्री द्वारा ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के लिए 26 हजार और शहरी सफाई कर्मचारियों के लिए 27 हजार रुपये न्यूनतम मासिक वेतन की घोषणा की गई थी, लेकिन इसका लाभ अब तक कर्मचारियों को नहीं मिला।