फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Congress meeting emphasizes strengthening of the organization

Faridabad News: कांग्रेस की बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर

Wed, 18 Feb 2026 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Congress meeting emphasizes strengthening of the organization
जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में जिम्मेदारियां तय की गईं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी की आवश्यक बैठक सेक्टर-9 स्थित जिला कार्यालय में आयोजित की गई। जिला संगठन के गठन के बाद यह पहली औपचारिक बैठक थी जिसमें संगठन विस्तार और पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने की जबकि मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं हरियाणा मामलों के सह-प्रभारी जितेंद्र बघेल शामिल हुए।
विज्ञापन


बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, अग्रणी संगठनों को सक्रिय बनाने और पदाधिकारियों के बीच कार्य विभाजन पर विचार-विमर्श किया गया। बघेल ने कहा कि 12 वर्ष बाद जिला संगठन का गठन हुआ है, ऐसे में सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने और मौजूदा सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करने का आह्वान किया। साथ ही पूर्व कांग्रेस सरकार और वर्तमान सरकार के कार्यकाल के अंतर को लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जिला अध्यक्ष से जल्द ही पदाधिकारियों को ब्लॉक व वार्ड स्तर पर प्रभारी नियुक्त करने, प्रकोष्ठों को सक्रिय बनाने और मासिक समीक्षा बैठकें सुनिश्चित करने की बात कही।


जिला अध्यक्ष कौशिक ने भरोसा दिलाया कि संगठन को मजबूती देने और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से काम करेंगे। बैठक में कई वरिष्ठ व सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed