फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Congress is the root of all problems, BJP is the solution: Yogi Adityanath

कांग्रेस सभी समस्याओं की जड़, भाजपा समाधान : योगी आदित्यनाथ

Sat, 28 Sep 2024 10:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
Congress is the root of all problems, BJP is the solution: Yogi Adityanath
डबुआ सब्जी मंडी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जनसभा को किया संबोधित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। कांग्रेस ने 65 साल तक अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण नहीं होने दिया। देश की सभी समस्याओं की जड़ कांग्रेस है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को डबुआ सब्जी मंडी में आयोजित जनसभा में कहा कि भारतीय जनता पार्टी का काम समस्याओं का समाधान करना है।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पांच सदी के बाद रामलला फिर से अयोध्या में अपनी पावन भूमि पर विराजमान हुए हैं। संत, निहंग, बैरागी, सन्यासी, रजवाड़े, महिला, युवाओं ने राम जन्म भूमि मुक्त अभियान में भाग लिया था। आजादी के तुरंत बाद राम मंदिर का निर्माण होना चाहिए था। कांग्रेस चाहती तो राम मंदिर का भव्य निर्माण करा सकती थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा बैरियर लगाने का काम किया।
विज्ञापन

कांग्रेस जिस समस्या का समाधान 65 वर्षों में नहीं कर पाई, भाजपा ने 2014 में केंद्र में और 2017 में यूपी में सरकार बनने के बाद 2019 में अयोध्या का विवाद हमेशा के लिए समाप्त कर दिया। देश की जितनी भी समस्याएं हैं वह कांग्रेस ने दी हैं। दूसरी ओर, भाजपा का मतलब समाधान से है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी में साढ़े सात वर्ष पहले दंगा होता था। अब दंगा उत्तर प्रदेश के अंदर दफन हो चुका है। दंगाई या तो जेल में या जहन्नुम की यात्रा पर जा चुके हैं। भाजपा का मतलब सुरक्षा, रोजगार, सुशासन, विकास की गारंटी है। कांग्रेस के रहते जम्मू-कश्मीर की धारा नहीं हट सकती थी। मोदी सरकार ने आतंकवाद को समाप्त करने का काम किया है।
भाजपा वर्तमान के साथ भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रही है। दस साल पहले के हरियाणा में कांग्रेस की सरकार में भ्रष्टाचार, लूट खसोट थी। खननमाफिया, भूमाफिया, वनमाफिया, गो माफिया कांग्रेस के साथ थे। सभी कांग्रेस के साथ मिलकर शोषण कर रहे थे। आज हरियाणा में चार लेन, छह लेन की सड़कों का जाल, मेट्रो, आईआईटी, एनआईटी, एम्स, स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी , निवेश के बेहतर गंतव्य से प्रदेश को नई पहचान मिली है।
कांग्रेस की सरकार कहती थी कि देश के संसाधनों पर केवल मुसलमानों का अधिकार है, लेकिन मोदी की सरकार ने सबका साथ, सबका विकास योजना पर काम किया। जहां-जहां भाजपा की सरकार है वहां सुरक्षा, सुशासन, विकास भी है। आप, कांग्रेस, इनेलो नहीं चाहतीं विकास हो। विकास और विरासत को बेहतर बनाने के साथ एक भारत श्रेष्ठ भारत, विकसित भारत के लिए जातिवाद, परिवारवाद से ऊपर उठकर होगा।

------
मौलवी ने कहा राम-राम तो लगा अनुच्छेद 370 समाप्त करने का है नतीजा
अपनी कश्मीर यात्रा का जिक्र करते हुए योगी ने बताया पिछले दिनों चुनाव प्रचार के लिए जब जम्मू गया तो एक मौलवी ने आकर उनसे राम-राम कहा। पहले तो वह अचंभित हुए, फिर उसी वक्त उन्हें लगा कि यह अनुच्छेद 370 समाप्त करने का नतीजा है। भारत और भाजपा मजबूत होंगे तो एक दिन सभी सड़कों पर हरे रामा, हरे कृष्णा कहते दिखाई देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed