फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Congress is responsible for the partition of India : Mohan Lal Baroli

भारत के विभाजन के लिए कांग्रेस जिम्मेदार : मोहन लाल बड़ौली

Tue, 05 Aug 2025 01:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Congress is responsible for the partition of India : Mohan Lal Baroli
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर 14 अगस्त को फरीदाबाद में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम, सीएम नायब सैनी होंगे मुख्य अतिथि
विज्ञापन


हर घर तिरंगा अभियान के तहत 10 से 13 अगस्त तक निकाली जाएंगी तिरंगा यात्राएं

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर सोमवार को फरीदाबाद के भाजपा जिला कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने भारत के विभाजन के लिए कांग्रेस पार्टी को जिम्मेदार बताया। बैठक को हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर एवं विभाजन विभीषिका समिति के प्रदेश संयोजक डाॅ. कृष्ण लाल मिड्डा, पूर्व सांसद संजय भाटिया एवं जगदीश चोपड़ा ने भी संबोधित किया।

बड़ौली ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस को लेकर 14 अगस्त को फरीदाबाद के दशहरा मैदान में राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा। इसमें प्रदेश भर के लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे तथा मंत्री, विधायक और सांसद भी शामिल होंगे। 14 अगस्त की सायं मौन यात्रा भी निकाली जाएगी
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कलस्टर प्रमुखों की नियुक्ति कर जिम्मेदारी दे दी गई है। डाॅ. कृष्णलाल मिड्डा को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरूक्षेत्र का कलस्टर प्रमुख नियुक्त किया गया है। इसी तरह से जगदीश चोपड़ा को डबवाली, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, हांसी, भिवानी, दादरी और मनीष ग्रोवर को सोनीपत, गोहाना, जींद, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद संजय भाटिया को गुरुग्राम शहरी तथा ग्रामीण, नूंह, फरीदाबाद, बल्लभगढ़ और पलवल का कलस्टर प्रमुख नियुक्त किया है। वहीं सुभाष सुधा को करनाल, कैथल और पानीपत कस्टर प्रमुख की जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, राष्ट्रीय परिषद सदस्य संदीप जोशी, बल्लभगढ़ से विधायक पूर्व मंत्री मूलचंद शर्मा, विधायक सतीश फागना, होडल से पूर्व विधायक रामरतन, फ़रीदाबाद नगर निगम महापौर प्रवीण जोशी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed