{"_id":"6a4fed9d3b0506cf3600b4f4","slug":"congress-attacks-bjps-development-model-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-74472-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: भाजपा के विकास मॉडल पर कांग्रेस का हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: भाजपा के विकास मॉडल पर कांग्रेस का हमला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मानसून की पहली बारिश के बाद शहर में जलभराव और सड़कें क्षतिग्रस्त होने के मुद्दे पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ ने बारिश प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद कहा कि एक ही बारिश ने स्मार्ट सिटी के विकास दावों की पोल खोल दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि करोड़ों रुपये की लागत से बनी सड़कें धंस गईं और कई इलाकों में जलभराव, यातायात बाधित होने तथा बिजली-पानी की समस्या से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
सुमित गौड़ ने कहा कि शहर के पॉश सेक्टरों से लेकर कॉलोनियों और स्लम क्षेत्रों तक जलभराव की स्थिति रही, जिससे फरीदाबाद स्मार्ट सिटी के बजाय सिटी ऑफ तालाब बन गया। उनका आरोप था कि बारिश के बाद कोई भी भाजपा मंत्री या जनप्रतिनिधि लोगों की समस्याएं जानने नहीं पहुंचा।