फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Congress and JJP workers joined BJP

Faridabad News: कांग्रेस एवं जजपा कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

Sat, 13 Apr 2024 11:20 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Sat, 13 Apr 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Congress and JJP workers joined BJP
- आज सीएम नायब सिंह सैनी और पूर्व सीएम मनोहरलाल करेंगे जनसभा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। फरीदाबाद भाजपा जिला कार्यालय ''अटल कमल'' पर शनिवार को भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में जजपा और कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा। जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने हरियाणा के उद्योग मंत्री मूलचंद शर्मा और वरिष्ठ उप महापौर देवेन्द्र चौधरी की उपस्थिति में पटका पहनाकर 250 से ज्यादा लोगों को भाजपा की सदस्यता दी। दूसरी तरफ, रविवार को तिगांव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और बड़खल में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल जनसभा करेंगे।

भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने शनिवार को नए बने भाजपा कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि पीएम मोदी के हाथ मजबूत करने के साथ ही कृष्णपाल गुर्जर को लोकसभा में 10 लाख वोट से जिताना है। इस मौके पर भाजपा की सदस्यता लेने के बाद राजू धारीवाल और सुनील शास्त्री ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गरीब कल्याण और भारत को विकसित बनाने के सपने से प्रेरित होकर भाजपा का दामन थामा है। इस मौके पर प्रह्लाद कटारिया, मुकेश शर्मा एडवोकेट, योगेश शर्मा एडवोकेट, राकेश वकील, राहत पवार, दीपक सिंह, जजपा जिला महासचिव सुनील शास्त्री के साथ अर्जुन पराशर, संजय शर्मा, जितेंद्र, भीम सिंह आदि भाजपा के सदस्य बने। बल्लभगढ़ के युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष कार्तिक शर्मा, शिवम कौशिक, साहिल कौशिक, बृजभूषण शास्त्री, कल्याण दत्त आदि कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा।
विज्ञापन

सीएम तिगांव और पूर्व सीएम बड़खल में रैली को करेंगे संबोधित
14 अप्रैल को तिगांव क्षेत्र में सीएम नायब सिंह सैनी विजय संकल्प रैली में लोगों को संबोधित करेंगे। इसी दिन बड़खल में पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर संकल्प रैली में लोगों को संबोधित करेंगे। इसके बाद सीएम फरीदाबाद में 18 अप्रैल को पृथला और 19 को एनआईटी विधानसभा में विजय संकल्प रैली को संबोधित करने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 अप्रैल को तिगांव क्षेत्र में सीएम नायब सिंह सैनी विजय संकल्प रैली में लोगों को संबोधित करेंगे। इसी दिन बड़खल में पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर संकल्प रैली में लोगों को संबोधित करेंगे। इसके बाद सीएम फरीदाबाद में 18 अप्रैल को पृथला और 19 को एनआईटी विधानसभा में विजय संकल्प रैली को संबोधित करने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed