फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   conductor beat up a passenger who was misbehaving with his co passengers

यात्री को परिचालक ने जमकर पीटा: सहयात्रियों से युवक कर रहा था अभद्रता, कंडक्टर से रहा नहीं गया, देखें वीडियो

Tue, 02 Jun 2026 06:05 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद) Published by: Akash Dubey Updated Tue, 02 Jun 2026 06:05 PM IST
सार

मंगलवार को बल्लभगढ़ सिटी बस में नशे में धुत युवक ने यात्रियों से अभद्र व्यवहार किया। समझाने पर परिचालक महेश ने उसकी पिटाई कर दी। घटना का दृश्य प्रसारित है।

विज्ञापन
conductor beat up a passenger who was misbehaving with his co passengers
परिचालक ने युवक को पीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ सिटी बस में नशे में धुत युवक की ओर से यात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। मंगलवार की सुबह विवाद इतना बढ़ गया कि बस परिचालक ने युवक की पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos



जानकारी के अनुसार, बल्लभगढ़ बस डिपो से संचालित होने वाली 909 रूट की सिटी बस मंगलवार को अपने निर्धारित मार्ग पर तिगांव होते हुए मंझावली की ओर जा रही थी। बस चालक मनोज पांचाल ने बताया कि तिगांव से करीब 20 से 22 वर्ष का एक युवक बस में सवार हुआ था। शुरुआत में युवक सामान्य दिखाई दे रहा था, लेकिन कुछ दूरी तय करने के बाद उसने बस में बैठी सवारियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक लगातार यात्रियों को गालियां दे रहा था, जिससे बस में मौजूद महिलाएं और अन्य यात्री असहज महसूस करने लगे। बस में तैनात परिचालक महेश ने कई बार युवक को शांत रहने और अनुशासन बनाए रखने को समझाया, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद बस में पीछे बैठे एक यात्री ने हस्तक्षेप करते हुए बस रुकवाई और युवक को नीचे उतार दिया।

विज्ञापन

बताया गया है कि बस से उतारे जाने के बाद भी युवक ने परिचालक के साथ गाली-गलौज जारी रखी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। वायरल वीडियो में परिचालक युवक की पिटाई करता दिखाई दे रहा है, जबकि आसपास मौजूद लोग बीच-बचाव करने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed