फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Conducted checking campaign at possible hideouts of drug smugglers

Faridabad News: नशा तस्करों के संभावित ठिकानों पर चेकिंग अभियान चलाया

Thu, 04 Dec 2025 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Conducted checking campaign at possible hideouts of drug smugglers
कार्रवाई के दौरान 11 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
विज्ञापन

4 कट्टे, 2 पिस्टल, 2 कारतूस, 970 ग्राम गांजा, 53 पव्वे देसी शराब बरामद

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नशा तस्करों के संभावित ठिकानों पर पुलिस ने ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस की टीमों ने 85 संभावित ठिकानों पर चेकिंग की। कार्रवाई के दौरान 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने 4 कट्टे, 2 पिस्टल, 2 कारतूस, 970 ग्राम गांजा और 53 पव्वे देसी शराब बरामद किए हैं।

ऑपरेशन ट्रैकडाउन की सफलता के बाद पुलिस महानिदेशक ओ पी सिंह के निर्देश पर हरियाणा पुलिस की ओर से थाना स्तर पर कार्रवाई के लिए 1 दिसंबर से ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन शुरू किया गया है। इस ऑपरेशन के दौरान अवैध नशा, शराब, जुआ/सट्टा, अवैध हथियार, हिंसक अपराधियों की संपत्ति कुर्की, अवैध निर्माण की तोड़फोड़, उनके पासपोर्ट रद्द करने, लुक आउट कॉर्नर नोटिस जारी करने व जरूरतमंद/विपत्ति ग्रस्त की सहायता से संबंधित कार्रवाइयां की जायेगी।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि फरीदाबाद पुलिस ने इस ऑपरेशन के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए पिछले 2 दिन में अवैध नशा, शराब, जुआ/सट्टा के 85 संभावित ठिकानों पर कांबिंग की। इस दौरान फरीदाबाद पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर अवैध पिस्तोल व नशीले पदार्थ बरामद किये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरीदाबाद पुलिस की अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी है। आमजन से अपील है कि अवैध नशा, शराब, जुआ/सट्टा, अवैध हथियार के संबंध में सूचना नजदीकी थाना/चौकी, डायल 112 या फिर फरीदाबाद पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 999915000 पर दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। हरियाणा पुलिस सदैव सेवा, सुरक्षा एवं सहयोग के लिए तत्पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed