{"_id":"6a3185579fe61060c405134d","slug":"concrete-mixer-overturns-near-sarai-toll-plaza-two-kilometer-long-traffic-jam-ensues-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-72580-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सराय टोल प्लाजा के पास कंक्रीट मिक्सर पलटा, दो किलोमीटर लंबा जाम लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सराय टोल प्लाजा के पास कंक्रीट मिक्सर पलटा, दो किलोमीटर लंबा जाम लगा
विज्ञापन
दो हाइड्रा की मदद से हटाया गया वाहन, यातायात व्यवस्था बहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सराय टोल प्लाजा के पास मंगलवार सुबह करीब 10 बजे एक कंक्रीट मिक्सर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और यातायात को नियंत्रित करने में जुट गई। सड़क पर पलटे भारी वाहन के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया था। इसके बाद दो हाइड्रा मशीनों की सहायता से कंक्रीट मिक्सर को सड़क से हटाने का अभियान चलाया गया। करीब एक से दो घंटों की मशक्कत के बाद वाहन को हटाकर सड़क को यातायात के लिए पूरी तरह खोल दिया गया। इसके बाद धीरे-धीरे जाम समाप्त हुआ और वाहनों की आवाजाही सामान्य हो सकी। पुलिस के अनुसार हादसे में किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने के कारण दुर्घटना होने की बात सामने आई है।