फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Complete development work at the earliest: Gurjar

विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करें : गुर्जर

Mon, 18 Jan 2021 10:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Complete development work at the earliest: Gurjar
विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करें : गुर्जर
विज्ञापन

फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) कन्वेंशन सेंटर में फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड एडवाइजरी फोर्म की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री सहित विधायक उपस्थित रहे। बैठक में शहर को स्मार्ट बनाने के विषय पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि स्मार्ट सिटी के तहत अनेक कार्य किए जा रहे हैं। स्मार्ट सड़के, जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए बरसाती नाले, मेट्रो पिलर पर थ्री डी प्रिटिंग सहित अनेक कार्य किए जा रहे हैं।
बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि शहर में विकास कार्यों को बेहतर व तेज गति से आगे बढ़ाने के लिए स्मार्ट सिटी परियोजना में शामिल किया गया है। ऐसे में इस स्कीम के तहत सभी विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करें। कन्वेंशन सेंटर में करीब एक घंटे चली बैठक में स्मार्ट सिटी के तहत किए जा रहे कार्यों को पीपीटी के माध्यम से दर्शाया गया। स्मार्ट सिटी की सीईओ गरिमा मित्तल ने बताया कि शहर में स्मार्ट सिटी के तहत 20 किलोमीटर की सड़कों पर अंडरग्राउंड तार बिछाने का कार्य होना है और अब तक इसका 50 प्रतिशत कार्य पूरा भी हो चुका है।
विज्ञापन

शहर में स्मार्ट सिटी योजना के तहत इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, सेक्टर 21बी के स्मार्ट पार्क, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, 10 स्थानों पर ई-टॉयलेट, ओपन एयर स्मार्ट जिम सहित कई कार्य पूरे हो चुके हैं। इसके साथ ही सड़कों का निर्माण और कई परियोजनाओं की डीपीआर भी तैयार की गई है। इन सभी परियोजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि शहर में मेट्रो के 70 पिलर व 20 बीम पर विजुअल आईडेंटिटी पैनल लगाकर सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा। स्मार्ट सिटी से संबंधित अन्य पेयजल, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, पार्क सहित अनेक परियोजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़खल झील के कार्य में देरी पर जताई नाराजगी
गुर्जर ने इस स्कीम के तहत विकसित की जा रही बड़खल झील के कार्य में हो रही देरी पर नाराजगी भी जाहिर की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर सोमवार को फरीदाबाद स्मार्ट सिटी एडवाइजरी फोर्म की मीटिंग में निर्देश दे रहे थे। उन्होंने सभी विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश जारी किए। इस पर इस अवसर पर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, विधायक सीमा त्रिखा, नरेंद्र गुप्ता, नयन पाल रावत, राजेश नागर, जिला परिषद के चेयरमैन विनोद चौधरी, मंडल आयुक्त संजय जून, उपायुक्त यशपाल, एचएसवीपी प्रशासक प्रदीप दहिया, एडीसी सतबीर मान, जिला परिषद सीईओ अमरदीप जैन सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed